क्‍या रेलवे ने टिकट कैंसलेशन से एक साल में कमाए Rs 2 हजार करोड़ से ज्यादा? सोशल मीडिया में वायरल हुआ पोस्‍ट

Viral Post : यह इन्‍फर्मेशन आरटीआई के तहत एक जवाब में दी गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2024 14:01 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया में वायरल हो रहा पोस्‍ट
  • दावा है कि रेलवे टिकट कैंसलेशन से कमाई करता है
  • रेलवे ने इस पर अबतक कुछ नहीं कहा है
Viral Post : सोशल मीडिया में एक पोस्‍ट बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया गया है कि भारतीय रेलवे ने साल 2022-23 में टिकट कैंसलेशन से 2110 करोड़ रुपये कमाई की। रिपोर्टों के अनुसार, यह इन्‍फर्मेशन आरटीआई के तहत इंदु भाल तिवारी को एक जवाब में दी गई है। इसमें बताया गया है कि दिसंबर 2023 तक रेलवे ने टिकट कैंसलेशन से 1,762.62 करोड़ रुपये की कमाई की। इस मैसेज को NCIB हेडक्‍वॉटर्स जैसे वेरिफाइड हैंडल्‍स से शेयर किया गया है। हालांकि रेल मंत्रालय ने इस वायरल मैसेज पर अभी तक कुछ नहीं कहा है। 
 

NCIB Headquarters नाम के ‘एक्‍स' हैंडल पर लिखा गया है, क्या आप जानते हैं कि,
अगर आपने IRCTC के वेबसाइट से वेटिंग टिकट बुक किया और वह कन्‍फर्म नहीं हुआ तो रेलवे खुद उस टिकट को कैंसल कर देती है और आप द्वारा पेमेंट की गई रकम का एक बड़ा हिस्सा सर्विस चार्ज के रूप में काट लिया जाता है। (उदाहरण के लिए 240 रुपये का वेटिंग टिकट बुक करने पर टिकट कन्‍फर्म न होने पर रेलवे सिर्फ 180 रुपये वापस करती है) इसका मतलब यह हुआ कि बिना किसी सर्विस का फायदा पाए ही आपको सर्विस चार्ज चुकाना पड़ता है। अब आप इसे रेलवे की लूट कहें या नागरिकों का राष्ट्र विकास में किया गया सहयोग, लेकिन रेलवे को इससे प्रतिवर्ष हजारों करोड़ की कमाई हो रही है। एक आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार साल 2022-23 में भारतीय रेल ने टिकट कैंसलेशन के नाम से लगभग 2110 करोड़ रुपये कमाए।

इस पोस्‍ट के साथ ही एक इमेज भी शेयर की गई है, जिसमें टिकट कैंसलेशन से मिली रकम की डिटेल्‍स हैं। 
Advertisement

यह पोस्‍ट सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। एक्‍स पर अबतक 36 हजार से ज्‍यादा लोग इसे देख चुके हैं। पोस्‍ट पर कमेंट करने वाले ज्‍यादातर लोग इससे सहमत नहीं दिखे। Gems of Bihar नाम के एक यूजर ने लिखा, टिकट कैंसल का चार्ज लेते हो तो लो, दिक्कत नहीं है, लेकिन रेलवे में सुधार तो करो। कोच में इतनी गंदगी रहती है ऊपर से बेटिकट यात्री। एक अन्‍य यूजर निशा ने लिखा, सर्विस चार्ज के नाम पर रेलवे यात्रियों से काफी पैसा वसूलता है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.