Video : न्‍यू यॉर्क के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर चमकी जोरदार बिजली, लोग बोले- अविश्‍वसनीय, देखें वीडियो

भारत के कई राज्‍यों में बारिश, तूफान और बिजली चमकने की घटनाएं इन दिनों हो रही हैं। ‘सात समंदर पार’ अमेरिका में भी लोग तूफान और बारिश देख रहे हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 अप्रैल 2023 11:43 IST
ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
  • अबतक 46 लाख से ज्‍यादा लोगों ने देखा
  • 12 सेकंड का वीडियो बना चर्चा का व‍िषय

वीडियो में न्‍यू यॉर्क के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की बिल्डिंग के ठीक ऊपर आसमान में बिजली चमकती हुई दिखाई दे रही है।

Photo Credit: Video Grab

भारत के कई राज्‍यों में बारिश, तूफान और बिजली चमकने की घटनाएं इन दिनों हो रही हैं। ‘सात समंदर पार' अमेरिका में भी लोग तूफान और बारिश देख रहे हैं। अमेरिका के सबसे बड़े शहरों में से एक न्‍यू यॉर्क (New York) से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में न्‍यू यॉर्क के वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की बिल्डिंग के ठीक ऊपर आसमान में बिजली चमकती हुई दिखाई दे रही है। मीडिया रिपोर्टों में यह वीडियो शनिवार का बताया जा रहा है। उस दिन न्‍यू यॉर्क में तेज आंधी चली थी और बारिश व बिजली भी चमकी थी। 

अमेरिकी फोटोग्राफर मैक्स गुलियानी (@maximusupinNYc) ने यह वीडियो शेयर किया है। उन्‍होंने लिखा, #NYC वन वर्ल्ड ट्रेड पर आज रात बिजली और तूफान। 12 सेकंड का वीडियो रोंगटे खड़े कर देता है। इसे कुछ दूर से फ‍िल्‍माया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि 546 मीटर ऊंचे वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ऊपर जोरदार बिजली चमकती है। 
 

खबर लिखे जाने तक वीडियो को 46 लाख लोग देख चुके हैं। मैक्स के वीडियो पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, यह बिल्कुल अविश्वसनीय है। मैक्‍स के वीडियो को दुनियाभर का मीडिया भी सराह रहा है। कई न्‍यूज ऑर्गनाइजेंशन से जुड़े लोग उनके वीडियो पर मैक्‍स से बात करना चाहते हैं, उसे ऑन एयर करना चाहते हैं। लोग मैक्‍स को लिख रहे हैं कि वह वी‍डियो को अपने एफबी पेज पर भी शेयर करें, जिससे कि ज्‍यादा से ज्‍यादा लोगों तक यह शानदार वीडि‍यो पहुंचे। 
Advertisement
 

मैक्‍स के अलावा कई और लोगों ने भी बिजली चमकने का वीडियो शेयर किया है, लेकिन मैक्‍स का वीडियो ज्‍यादा दमदार नजर आता है। वीडियो देखकर पता चलता है कि करीब 5 सेकंड तक आसमान में बिजली चमकती हुई दिखाई दी थी। उसकी शुरुआत ठीक वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ऊपर से हुई और फ‍िर पूरा आसमान गड़गड़ा उठा।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.