Video : देखें वीडियो जिसके बाद ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पर लगा 10 हजार रुपये जुर्माना, जानें पूरा मामला

Viral Video : मामला कोर्ट में पहुंचा, तो जुर्माने की रकम 500 पाउंड तक पहुंच सकती है, जो करीब 50 हजार रुपये होती है। हालांकि इस मामले में ऋषि सुनक जुर्माना देने को तैयार हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जनवरी 2023 18:15 IST
ख़ास बातें
  • ट्रैफ‍िक नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
  • बिना सीट बेल्‍ट लगाए कार में सफर कर रहे थे ब्रिटिश पीएम
  • वीडियो वायरल होने के बाद एक्‍शन

Viral Video : ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुनक ने अपनी गलती स्‍वीकार की है और माफी मांगी है।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) एक बार फ‍िर सुर्खियों में हैं। ट्रैफ‍िक से जुड़ा नियम तोड़ने पर उन पर जुर्माना लगाया गया है। रिपोर्टों के अनुसार, ब्रिटेन की लंकाशायर पुलिस ने ऋषि सुनक पर 100 पाउंड का चालान जारी किया है, जो करीब 10 हजार रुपये होता है। सुनक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उन पर यह जुर्माना लगाया गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुनक चलती कार में पीछे की सीट पर बैठे हैं और उन्‍होंने सीट बेल्‍ट नहीं लगाई है। वीडियो वायरल होने के बाद ब्रिटिश प्रधानमंत्री पर जुर्माना लगाया गया।

रिपोर्ट्स के अनुसार, ब्रिटेन में अगर कोई यात्री सीट बेल्ट नहीं पहनता है, तो उस पर 100 पाउंड का जुर्माना लगाया जा सकता है। मामला कोर्ट में पहुंचा, तो जुर्माने की रकम 500 पाउंड तक पहुंच सकती है, जो करीब 50 हजार रुपये होती है। हालांकि इस मामले में ऋषि सुनक जुर्माना देने को तैयार हैं। 

ब्रिटिश प्रधानमंत्री के आवास की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि सुनक ने अपनी गलती स्‍वीकार की है और माफी मांगी है। बताया जा रहा है कि सुनक ने जब यह वीडियो बनाया तब वह उत्तरी इंग्लैंड के लंकाशायर में थे।
 

यह दूसरी बार है जब ब्रिट‍िश सरकार में रहते हुए ऋषि सुनक पर जुर्माना लगाया गया है। इससे पहले कोरोना लॉकडाउन में भी उन पर जुर्माना लगा था। जून 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान तब के प्रधानमंत्री रहे बोरिस जॉनसन और उनकी पत्नी के साथ पार्टी करने पर सुनक पर जुर्माना लगाया गया था। 

मौजूदा मामले में सुनक गाड़ी ड्राइव नहीं कर रहे थे। वह कार में पिछली सीट पर बैठे हुए थे, लेकिन उन्‍होंने सीट बेल्‍ट नहीं लगाई थी। चलती कार में पिछली सीट पर बिना सीट बेल्‍ट के वह एक वीडियो बना रहे थे। जब यह वीडियो वायरल हुआ तो सुनक पर जुर्माना लगा दिया गया। खास बात है कि लंकाशायर पुलिस ने भी एक ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। हालां‍कि ट्वीट में ब्रिटिश पीएम का नाम नहीं लिखा गया है।  
Advertisement
 

जिस वीडियो के बाद ब्रिटिश पीएम पर जुर्माना लगाया गया, वह 16 सेकंड का है। इस वीडियो में ब्रिटिश पीएम जनता से इकॉनमी पर अपने वादों से जुड़ी कोई बात कह रहे हैं। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.