Video : 2 वीडियो में देखें नेपाल में कैसे दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ विमान, एक वीडियो पैसेंजर का फेसबुक लाइव!

यति एयरलाइंस (Yeti Airlines) का विमान नेपाल के मशहूर पर्यटक स्‍थल पोखरा (Pokhara) में उतरने से ऐन पहले दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जनवरी 2023 11:00 IST
ख़ास बातें
  • नेपाल विमान हादसे का दर्दनाक वीडियो सामने आया है
  • दो इंजन वाले ATR 72 एयरक्राफ्ट में 72 लोग सवार थे
  • वीडियो में देखा जा सकता है कि यात्रियों में अचानक चीख पुकार मच जाती है

इस विमान ने काठमांडू से उड़ान भरी थी। दो इंजन वाले ATR 72 एयरक्राफ्ट में 72 लोग सवार थे, जिनमें से 68 यात्रियों की मौत हो गई है।

नेपाल में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। यति एयरलाइंस (Yeti Airlines) का विमान नेपाल के मशहूर पर्यटक स्‍थल पोखरा (Pokhara) में उतरने से ऐन पहले दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। इस विमान ने काठमांडू से उड़ान भरी थी। दो इंजन वाले ATR 72 एयरक्राफ्ट में 72 लोग सवार थे, जिनमें से 68 यात्रियों की मौत हो गई है। विमान के दुर्घटनाग्रस्‍त होने से पहले का एक वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि यात्री काफी सुकून में और खुश नजर आ रहे हैं। अचानक उनमें चीख-पुकार मचती है और विमान में आग लग जाती है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की शुरुआत विमान के अंदर बैठे यात्रियों से होती है। जो यात्री अपने स्‍मार्टफोन से वीडियो रिकॉर्ड कर रहा होता है, वह दिखाता है कि मौसम साफ है और नीचे शहर दिखाई दे रहा है। फ‍िर अचानक एक धमाका होता है और मोबाइल की स्‍क्रीन उल्‍टी हो जाती है। वीडियो के अंत‍िम कुछ सेकंड्स में खिड़की के बाहर भयानक आग दिखाई देती है और यात्रियों के चीखने-चिल्‍लाने की आवाज सुनाई देती है। 
Advertisement



गैजेट्स 360 हिंदी स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। एक और वी‍डियो सामने आया है, जो शहर से रिकॉर्ड किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि विमान ने लैंड करना शुरू कर दिया था और वह अचानक बाईं ओर झुक गया। फ‍िर विमान उल्‍टा हो गया और आग के गोले में तब्‍दील हो गया। 
Advertisement
 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, विमान में 5 भारतीय यात्री सवार थे, जो सभी यूपी के गाजीपुर के रहने वाले थे। बताया जाता है कि मृतकों में शामिल सोनू जायसवाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ समय पहले फेसबुक लाइव कर रहे थे। उनके फेसबुक अकाउंट पर भी यही वीडियो मिला है। हालांकि यह अनवेरिफाइड है।  
Advertisement
 

नेपाल के पूर्व सांसद और नेपाली कांग्रेस के सेंट्रल कमेटी के सदस्य अभिषेक प्रताप शाह ने हमारी सहयोगी वेबसाइट NDTV को बताया कि उन्हें ऐसा फुटेज एक दोस्त से मिला था। फोन को मलबे से रिकवर किया गया था। बहरहाल, दुर्घटनाग्रस्‍त विमान के ब्लैक बॉक्स की तलाश की जा रही है, जिससे दुर्घटना के कारणों का पता चलने की उम्मीद है। पोखरा से काठमांडू की उड़ान सिर्फ 25 मिनट की है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.