Viral Video : कर्नाटक के कॉलेज में बुर्का पहनकर नाचे 4 छात्र, सभी सस्‍पेंड, जानें पूरा मामला

Viral Video : कॉलेज ने अपने ट्वीट में कहा है कि स्‍टूडेंट्स जिन्‍होंने स्‍टेज पर डांस किया, वो मुस्लिम हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 20:51 IST
ख़ास बातें
  • बुर्का पहनकर डांस करने पर सस्‍पेंड हुए 4 स्‍टूडेंट
  • मेंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज का मामला
  • बुर्का पहनकर किया बॉलीवुड गाने पर डांस

Viral Video : कॉलेज ने कहा है कि डांस उस कार्यक्रम के लिए स्‍वीकृत नहीं था। जब तक जांच नहीं हो जाती, छात्रों को सस्‍पेंड कर दिया गया है।

एक कॉलेज इवेंट में बुर्का पहनकर डांस करना इंजीनियरिंग के 4 छात्रों के लिए मुसीबत बन गया है। सोशल मीडिया पर डांस का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रबंधन ने चारों छात्रों को निलंब‍ित कर दिया है। दलील दी है कि जो डांस किया गया, वह कार्यक्रम के लिए स्‍वीकृत नहीं था। मामला कर्नाटक के मेंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज का बताया जा रहा है। इस डांस पर सोशल मीडिया पर लोग खूब बहस कर रहे हैं। छात्रों के डांस को विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला कदम बताया जा रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कॉलेज इवेंट में बुर्का पहनकर डांस करते चारों छात्र मेंगलुरु के सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज के बताए जा रहे हैं। छात्रों ने बुर्का पहनकर एक पॉपुलर बॉलीवुड गाने पर डांस किया था। वीडियो में भी उन्‍हें डांस करते हुए देखा जा सकता है। दर्शक भी उनके डांस की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं। 
 

रिपोर्टों के अनुसार, असोसिएशन के उद्घाटन समारोह में यह कार्यक्रम छात्र संघ की ओर से आयोजित कराया गया था। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने अपने बयान में कहा है कि यह डांस अनौपचारिक रूप से कुछ मुस्लिम स्‍टूडेंट्स ने किया था। अपने बयान में सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज ने कहा है कि डांस उस कार्यक्रम के लिए स्‍वीकृत नहीं था। जब तक जांच नहीं हो जाती, छात्रों को सस्‍पेंड कर दिया गया है। 
 

अपने बयान में कॉलेज ने कहा है कि वह ऐसी किसी भी गतिविध‍ि का सपोर्ट नहीं करता, जो समुदायों के बीच सद्भाव को नुकसान पहुंचा सकती है। छात्रों के डांस पर सोशल मीडिया में खूब बहस हो रही है। कई लोग इस विशेष समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला कदम बता रहे हैं। कुछ लोगों ने कहा था कि डांस करने वाले लोग दूसरे समुदाय की भावनाओं को आहत कर रहे हैं, जबकि कॉलेज ने अपने ट्वीट में कहा है कि स्‍टूडेंट्स जिन्‍होंने स्‍टेज पर डांस किया, वो मुस्लिम हैं। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.