‘नाटू-नाटू’ गाने पर यूपी पुलिस का दिलचस्‍प ट्वीट, RRR का ‘मतलब’ भी बताया!

यूपी पुलिस के ट्वीट में RRR का मतलब लिखा गया है- ‘रिस्‍पेक्‍ट द रेड लाइट ऑन द रोड’ (Respect the Red light on the Road)।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जनवरी 2023 16:16 IST
ख़ास बातें
  • यूूपी पुलिस ने किया ट्वीट
  • सड़क सुरक्षा को नाटू नाटू गाने से जोड़ा
  • RRR का 'मतलब' भी समझाया

यूपी पुलिस लोगों से यह कहना चाह रही है कि उन्‍हें रेड लाइट क्रॉस नहीं करनी चाहिए। ट्रिपलिंग नहीं करनी चाहिए।

हाल के दिनों में देखने को मिला है कि तमाम राज्‍यों की एजेंसियां, सरकारी महकमे अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया का बखूबी इस्‍तेमाल कर रहे हैं। इस तरह की क्रिएटिविटी की जा रही है, जो सीधे लोगों को समझ में आए। यूपी पुलिस की ओर से भी ऐसा ही एक मजेदार ट्वीट किया गया है। यह ट्वीट वायरल हो रहा है। यूपी पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्म RRR के पॉपुलर गाने ‘नाटू-नाटू' (Naatu) का इस्‍तेमाल किया।  

RRR के तेलुगु गाने 'नाटू-नाटू (Natu Natu)' ने गोल्डन ग्लोब 2023 में अवॉर्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस गाने को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया है। अब नाटू-नाटू गाने पर यूपी पुलिस का एक बधाई संदेश भी वायरल हो रहा है। साथ ही इस ट्वीट में यूपी पुलिस ने अपने अंदाज में RRR का मतलब बताया है। 
Advertisement

यूपी पुलिस के ट्वीट में RRR का मतलब लिखा गया है- ‘रिस्‍पेक्‍ट द रेड लाइट ऑन द रोड' (Respect the Red light on the Road) साथ ही इस ट्वीट में लिखा गया है- #सड़क सुरक्षा के गोल्डन ग्लोब रूल्‍स के लिए नामांकन;
#नाटू, कभी रेड लाइट स्किप करे #नाटू, कभी ट्रिपलिंग करे #नाटू, कभी ड्रंकन ड्राइविंग करे #नाटू, कभी ट्रैफिक नियम तोड़े। संभवत: यूपी पुलिस ने नाटू को ‘नातो' कहा है।   
Advertisement
 

यूपी पुलिस लोगों से यह कहना चाह रही है कि उन्‍हें रेड लाइट क्रॉस नहीं करनी चाहिए। ट्रिपलिंग नहीं करनी चाहिए। ड्रंकन ड्राइविंग यानी शराब पीकर गाड़ी नहीं चलानी चाहिए। ट्रैफ‍िक नियमों को नहीं तोड़ना चाहिए। इस ट्वीट को सैकड़ों रीट्वीट और हजारों लाइक्‍स अबतक मिले हैं। इसके साथ ही यूपी पुलिस ने बेस्‍ट ओरिजिनल सॉन्‍ग का गोल्‍डनग्‍लोबल 2023 अवॉर्ड जीतने के लिए आरआरआर के निर्माताओं को बधाई भी दी है। 
Advertisement

Natu Natu को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में ये अवॉर्ड मिला है। गाने के कम्पोजर एमएम कीरावानी हैं। इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने गाया है। इवेंट अमेरिका के बेवर्ले हिल्स में आयोजित किया जा रहा है। RRR की पूरी टीम को गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स की सेरेमनी में देखा जा सकता है। RRR के कलाकार जूनियर NTR और रामचरण भी वहां मौजूद हैं। फिल्म डायरेक्टर अपनी पत्नी रमा राजामौली के साथ इवेंट में शिरकत करने पहुंचे हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.