Twitter का एक्‍शन! फ‍िल्‍म ‘काली’ के पोस्टर से जुड़ा लीना मणिमेकलई का ट्वीट रोका

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्विटर ने वास्तव में ट्वीट को कब हटाया। उस ट्वीट को ट्विटर के एक मैसेज से रिप्‍लेस कर दिया गया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जुलाई 2022 13:50 IST
ख़ास बातें
  • मणिमेकलाई के 2 जुलाई के विवादित ट्वीट को हटाया गया
  • यह स्पष्ट नहीं है कि ट्विटर ने वास्तव में ट्वीट को कब हटाया
  • तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर भी केस दर्ज

देवी काली को जिस तरीके से चित्रित किया गया है, उससे लोग गुस्‍सा हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

लीना मणिमेकलाई (Leena Manimekalai) की डॉक्‍युमेंट्री फ‍िल्‍म काली (Kaali) के पोस्‍टर पर विवाद जारी है। मणिमेकलाई ने एक ट्वीट के जरिए फिल्म काली का पोस्टर रिलीज किया था, जिसको लेकर देशभर में गुस्‍सा देखने को मिला है। उनकी फिल्म के पोस्टर में पोशाक पहने हुए एक महिला को दिखाया गया है, जो देवी काली को चित्रित करती है। वह सिगरेट पी रही है और हाथ में LGBT कम्‍युनिटी का झंडा लिए हुए है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने ऐक्‍शन लेते हुए लीना मणिमेकलाई के 2 जुलाई के विवादित ट्वीट को हटा दिया है।

ट्विटर की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए लीना ने एक ट्वीट में पूछा कि क्या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘नफरत फैलाने वालों' के पोस्ट को भी रोकेगा। उन्‍होंने लिखा है, यह हास्‍यप्रद है। क्या @TwitterIndia 200000 नफरत फैलाने वालों के ट्वीट को रोक देगा?! इन लोलाइफ ट्रोल्स ने ट्वीट किया और वही पोस्टर फैलाया जो उन्हें आपत्तिजनक लगता है। 
Advertisement
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्विटर ने वास्तव में ट्वीट को कब हटाया। उस ट्वीट को ट्विटर के एक मैसेज से रिप्‍लेस कर दिया गया है। इसमें लिखा गया है कि @LeenaManimekali के ट्वीट को कानूनी मांग के जवाब में भारत में रोक दिया गया है।

इस बीच, तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर कथित तौर पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला दर्ज किया गया है। देवी काली पर उनकी टिप्पणी से विवाद खड़ा हो गया है। भोपाल में मोइत्रा के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 295ए के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।
Advertisement

दूसरी ओर, केंद्र सरकार के कुछ आदेशों के खिलाफ ट्विटर इंडिया ने भी कर्नाटक हाई कोर्ट में अपील दायर की है। कंपनी ने कंटेंट को लेकर सरकार के कुछ आदेशों को वापस लेने की मांग उठाई है। बताया जाता है कि ट्विटर ने अधिकारियों की ओर से सत्ता का दुरुपयोग बताते हुए आदेशों को कानूनी तौर पर चुनौती दी है। ट्विटर से कुछ पोस्ट समेत विभिन्न कंटेंट पर ऐक्‍शन लेने को गया था, इनमें अलग खालिस्तान सपोर्ट, कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और कोरोना महामारी से निपटने में सरकार की आलोचना करने वाली पोस्‍ट शामिल हैं। आदेशों का पालन नहीं करने पर पिछले महीने ट्विटर को चेतावनी भी दी गई थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  6. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  7. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  2. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  3. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  4. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  6. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  7. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  10. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.