Twitter से कमाएं पैसा! अब ट्वीट के रिप्लाई में आए विज्ञापन से होगी कमाई, लेकिन ये होगी शर्त!

Elon Musk ने Twitter को अक्टूबर 2022 में अपने अधीन कर लिया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 जून 2023 17:02 IST
ख़ास बातें
  • वही क्रिएटर इसके लिए योग्य होगा जो एक वैरिफाइड यूजर होगा
  • Twitter ने हाल ही में एक नए फीचर को भी जोड़ दिया है
  • इसमें ट्वीट को पोस्ट करने के बाद एडिट भी किया जा सकता है

Elon Musk ने Twitter को अक्टूबर 2022 में अपने अधीन कर लिया था।

Twitter पर अब कंटेंटे क्रिएटर विज्ञापन के जरिए पैसा कमा सकते हैं। ट्विटर के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने एक ट्वीट के जरिए इसकी शुरुआत करने की जानकारी दी। कहा गया है कि कंटेंट क्रिएटर्स को उनके ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में दिखने वाले विज्ञापनों के लिए पैसा दिया जाएगा। शुरुआत में इसके लिए कंपनी ने 50 लाख डॉलर की राशि की घोषणा की है। तो इसके लिए क्या शर्तें होंगी, और कौन से क्रिएटर इसके लिए योग्य होंगे, इसके बारे में जानकारी आपको बता देते हैं।

जो लोग सोशल मीडिया पर कंटेंट डालकर पैसा कमाना चाहते हैं, उनके लिए ट्विटर की ओर से बड़ी खुशखबरी है। कंपनी अब क्रिएटर्स को विज्ञापन दिखाने के बदले पैसा देने की शुरुआत करने जा रही है। Elon Musk ने Twitter पर इसकी घोषणा कर दी है। इस नए फीचर के बारे में घोषणा करते हुए एलन मस्क ने कहा, 'आने वाले कुछ हफ्तों में ट्विटर यूजर्स के रिप्लाई में आने वाले विज्ञापन के बदले क्रिएटर्स को पैसे देने की शुरुआत होगी। पहले राउंड का पेमेंट 5 मिलियन डॉलर का है।'

यहां पर ध्यान दें कि मस्क ने घोषणा के साथ शर्त भी रख दी है कि वही क्रिएटर इसके लिए योग्य होगा जो एक वैरिफाइड यूजर होगा। विज्ञापन सिर्फ वैरिफाइड यूजर्स को दिए जाएंगे। और इतना ही नहीं, ये एड क्रिएटर को फॉलो करने वाले सिर्फ वैरिफाइड यूजर्स को ही दिखेंगे। यानि कि हर कोई यूजर एड नहीं देख पाएगा। इसके लिए फॉलोअर का भी वैरिफाइड होना जरूरी है। यानि कि ये प्रोग्राम सिर्फ उनके लिए फायदा लेकर आएगा जो ब्लू टिक वाले क्रिएटर होंगे और उनके फॉलोअर भी ब्लू टिक वाले होंगे। 

Elon Musk ने Twitter को अक्टूबर 2022 में अपने अधीन कर लिया था। उसके बाद से इसमें कई बदलाव किए जा चुके हैं। जिसमें ब्लू टिक की मेंबरशिप भी शामिल है। इसके अलावा Twitter ने हाल ही में एक नए फीचर को भी जोड़ दिया है जिसमें ट्वीट को पोस्ट करने के बाद एडिट भी किया जा सकता है। यह फीचर भी केवल ब्लू टिक यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसमें यूजर 30 मिनट तक ट्वीट को एडिट कर सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  2. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  4. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  6. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  7. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  8. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
  9. बिजली के बिना भी चार्ज होगी EV! लॉन्च हुई Ethanol-बेस्ड चार्जिंग टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करती है काम
  10. हर महीने ₹2500 पाने के लिए घर बैठे ऐसे करें आवेदन, Delhi Lakshmi Yojna पोर्टल शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.