ट्विटर पर अब डायरेक्ट मैसेज से ट्वीट शेयर करना हुआ आसान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2016 12:28 IST
ट्विटर ने मंगलवार को एक नया बटन पेश किया जिससे ट्विटर यूजर आसानी से किसी ट्वीट को डायरेक्ट मैसेज से ही शेयर कर सकेंगे। ट्विटर के इस नए फीचर से वन-टू-मैनी ट्विटर यूजर अब वन-टू-वन जुड़ पाएंगे।

ट्विटर के प्रोडक्ट मैनेजर सोमस त्यागराजा के मुताबिक, ट्विटर पर हर रोज लाखों डायरेक्ट मैसेज भेजे जाते हैं। पिछले साल के आखिरी छह महीनों में निजी तौर पर शेयर किए जाने वाले ट्वीट की संख्या बढ़कर तीन गुना हो गई।
Advertisement

कंपनी के मुताबिक, हमने कई यूजर से सुना है कि डायरेक्ट मैसेज के जरिए ट्वीट शेयर करना ज्यादा आसान हो सकता है। तो अब आप अपनी टाइमलाइन पर दिखने वाले ट्विटर कंटेट को आसानी से डायरेक्ट मैसेज में शेयर कर सकते हैं।

इसके साथ ही ट्विटर ने अपने डायरेक्ट मैसेज विकल्प में भी काफी सुधार किया है। अब ट्विटर यूजर जीआईएफ और इमोजी भी अपनी बातचीत में इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

ट्विटर का यह नया मैसेज बटन को एंड्रॉयड और ऐप्पल ओएस वाली डिवाइस के ट्विटर ऐप्लिकेशन में जोड़ दिया गया है।
Advertisement

इस बीच, ब्लूमबर्ग की खबर के मुताबिक, ऑनलाइन प्रोग्रामिंग में हाथ आजमा रही ट्विटर ने एक डील भी जीत ली है जिससे ट्विटर गुरुवार रात को नेशनल फुटॉल लीग गेम ऑनलाइन दिखाएगी।

खबर के मुताबिक, ट्विटर ने इस डील को जीतने के लिए वेरिज़ॉन कम्युनिकेशन, याहू और अमेज़न को मात दी। फेसबुक ने पिछले हफ्ते ही इस डील से हाथ खींच लिए थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Direct Messages, Social, Twitter

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  2. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  3. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
  4. Huawei Nova 16s Pro लॉन्च हुआ 200MP 4 कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 100W फास्ट चार्जिंग!
  5. ग्राहक ने दिया रोबोट को धक्का, फिर कैसे चले लात-घूंसे और ऐसे लिया बदला, देखें वीडियो
  6. OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम
  7. Huawei Nova 16s लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
  8. Vivo T5 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  10. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.