'चोरी' किए जोक्स को डिलीट कर रहा है Twitter

'चोरी' किए जोक्स को डिलीट कर रहा है Twitter
विज्ञापन
ट्विटर (Twitter) ने दूसरों के चुटकुले चुराने के बाद उन्हें अपना बताकर ट्वीट करने वाले लोगों के ट्वीट हटाने शुरू कर दिए हैं। Twitter ने ऐसा कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन होने की वजह से किया है।

Twitter ने उन ट्वीट्स को हटाना शुरू कर दिया है जो कोई और पहले ही साझा कर चुका है।Twitter ने ऐसा लॉस एंजिलिस की एक फ्रीलांस लेखिका द्वारा Twitter पर डाले गए उनके चुटकुले दूसरे लोगों द्वारा उनकी मंजूरी के बिना दोबारा पोस्ट करते पाए जाने के बाद किया।

लेखिका ओल्गा लेक्सेल ने वे ट्वीट हटाने का अनुरोध किया और कहा कि बिना किसी मंजूरी के उनके ट्वीट का दोबारा इस्तेमाल कर रहे अकाउंट ‘स्पैम अकाउंट हैं जो हर दिन दूसरे लोगों के सैकड़ों चुटकुले दोबारा पोस्ट करते हैं।’

लेखिका ने अमेरिकी मीडिया नेटवर्क ‘द वर्ज’ से कहा, ‘मैंने ट्विटर से सीधे कहा कि एक फ्रीलांस लेखिका के तौर पर मैं चुटकुलों की रचना कर अपनी जीविका कमाती हूं और अपने कुछ ट्वीट का इस्तेमाल अपनी दूसरी रचनाओं में चुटकुलों को जांचने के लिए करती हूं।’

उन्होंने कहा कि चुटकुले उनकी बौद्धिक संपदा हैं और उन्हें श्रेय दिए बिना किसी को भी उन्हें दोबारा पोस्ट करने की मंजूरी नहीं है। Twitter ने इसके बाद वे चुटकुले हटा दिए और इस तरह के अकाउंट्स को जवाबी नोटिस दायर करने के लिए करीब दस दिन का समय देने की मीडिया वेबसाइट नीति की शुरुआत की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »