ट्विटर के सीईओ ने दिए संकेत, 2017 में आ सकता है एडिट फ़ीचर

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2016 11:36 IST
साल के आखिरी दिन चल रहे हैं और ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने स्वीकार किया है कि ट्विटर पर एडिटिंग फ़ीचर की जरूरत वाकई में है। हालांकि, डॉर्सी ने वेबसाइट पर अपनी पोस्ट में कहा कि एडिट फ़ीचर की जरूरत निश्चित तौर पर है लेकिन अभी वह इस फ़ीचर के लॉन्च के बारे में कुछ भी नहीं कह सकते।

जैक डॉर्सी ने बुधवार को ट्विटर पर पूछा कि, ''2017 में आप ऐसी कौन सा फ़ीचर हैं जो ट्विटर पर देखना चाहते हैं?'' इस सवाल के जवाब में डॉर्सी को एडिट फ़ीचर लाने के लिए सबसे ज्यादा जवाब मिले। इनमें से एक के जवाब में डॉर्सी ने कहा कि क्या यूज़र ट्वीट को पोस्ट करने के बाद निश्चित या अनिश्चित समय के लिए एडिट फ़ीचर चाहते हैं?
Advertisement

एडिट फ़ीचर के संबंध में डॉर्सी ने कहा, ''ट्विटर पर अभी तक सबसे ज्यादा मांग इसी फ़ीचर के बारे में आई है। इसकी वजह है फटाफट से गलती सुधारना।'' जब एक यूज़र ने सुझाव दिया कि एडिट फ़ीचर को एक्सक्लूसिव तौर पर वेरिफाइड यूज़र के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। इस बारे में डॉर्सी ने संकेत दिया कि अगर यह फ़ीचर उपलब्ध कराया जाता है तो हर किसी के लिए नहीं।

हालांकि, डॉर्सी इस फ़ीचर को लॉन्च करने के पक्ष में दिख रहे हैं। लेकिन अभी इस विकल्प के ट्विटर पर आने की कोई गारंटी नहीं है। यह देखते हुए कि इस फ़ीचर के साथ कई सारी मुश्किलें आ सकती हैं और अभी इस फ़ीचर के बारे में बात करना जल्दबाजी है। फिलहाल, इस फ़ीचर को ट्विटर पर आने में समय लगता है। अब हमें इंतज़ार कर यह देखना होगा कि सोशल नेटवर्किंग साइट इस फ़ीचर को आखिरकार कब लॉन्च कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.