• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • रणबीर कपूर ने फेंका फैन का स्मार्टफोन, वीडियो वायरल होने के बाद ट्रेंड हो रहा है #AngryRanbirKapoor

रणबीर कपूर ने फेंका फैन का स्मार्टफोन, वीडियो वायरल होने के बाद ट्रेंड हो रहा है #AngryRanbirKapoor

फैन द्वारा कई बार कोशिश करने के बाद आखिर में रणबीर कपूर को गुस्सा आता है और वे से उसका मोबाइल फोन मांगते हैं और उसे पीछे की ओर फेंक देते हैं।

रणबीर कपूर ने फेंका फैन का स्मार्टफोन, वीडियो वायरल होने के बाद ट्रेंड हो रहा है #AngryRanbirKapoor

Photo Credit: Screengrab Twitter (@SAMTHEBESTEST_)

ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया पर #AngryRanbirKapoor ट्रेंड होना शुरू हो गया है
  • सोशल मीडिया पर लोगों के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं
  • कुछ रणबीर की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ ने इसे मार्केटिंग स्टंट बताया है
विज्ञापन
बॉलीवुड सुपरस्टार अपनी हर एक्टिविटी के लिए सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते हैं। इनके वीडियो आए दिन वायरल होते हैं, जिनमें से कुछ उन्हें जनता की नजर में अच्छा दिखाते हैं, तो कुछ एक कॉन्ट्रोवर्सी में बदल जाते हैं। इस तरह का एक लेटेस्ट वीडियो रणबीर कपूर से जुड़ा है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर एक फैन का मोबाइन फोन फेंक रहे हैं। बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर #AngryRanbirKapoor ट्रेंड होना शुरू हो गया है।

दरअसल, मामला यह है कि एक फैन रणबीर कपूर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उनसे एक बार में सेल्फी नहीं ली। वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में रणबीर चहरे पर शांत मुस्कान के साथ फैन के साथ सेल्फी लेते हैं, लेकिन फैन बार-बार एक अच्छी सेल्फी लेने की कोशिश करता है। यहां ऐसा लगता है कि या तो फैन का मोबाइल अच्छी तरह से काम नहीं कर रहा होता है या उसे एक परफेस्ट सेल्फी की तलाश है।
 

फैन द्वारा कई बार कोशिश करने के बाद आखिर में रणबीर कपूर को गुस्सा आता है और वे से उसका मोबाइल फोन मांगते हैं और उसे पीछे की ओर फेंक देते हैं।

बस, फिर क्या था, सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल होना शुरू हो गया। ट्विटर पर ब्लू टिक वाले कई बड़े हैंडल्स ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। लोग वीडियो के साथ #AngryRanbirKapoor हैशटैग इस्तेमाल कर रहे हैं और स्टार एक्टर की आलोचनाएं कर रहे हैं।

हालांकि, यहां लोगों के मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। कोई लिख रहा है कि 'ये बिगड़ैल हो गया है। इसे फैन की कद्र करनी नहीं आती है।', तो कुछ यूजर्स इसे मजाक या एक विज्ञापन का हिस्सा बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह एक आधा-अधूरा वीडियो शेयर किया गया है, जबकि यह असल में एक विज्ञापन का हिस्सा है, जो स्मार्टफोन से जुड़ा है, जिसमें रणबीर इस फैन को बेहतर फोन खरीदने का सुझाव देते हैं।

आप इन सभी ट्वीट्स और उनके रिएक्शन को नीचे देख सकते हैं:-
 
 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Ranbir Kapoor, Ranbir Kapoor Video
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  6. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  7. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  8. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  9. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  10. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »