स्‍कूल की छत पर उतरा विमान, आनंद महिंद्रा बोले- इसने तो आखिर तक मूर्ख बनाया, देखें वीडियो

Viral Video : 11 सेकंड के वीडियो में आसमान से एक एयरोप्‍लेन आता हुआ दिखाई देता है। पानी की टंकी के ऊपर से गुजरते विमान को देखकर लोग आसमान में झांकने लगते हैं। तभी कुछ ऐसा होता है, जो चौंका देता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2022 19:22 IST
ख़ास बातें
  • आनंद महिंद्रा ने दिलचस्‍प वीडियो शेयर किया है
  • वीडियो जो दिखाता है, वह हकीकत से एकदम उलट है
  • आनंद महिंंद्रा भी इस वीडियो को देखकर बन गए मूर्ख!

Viral Video : डियो में दिखाई दे रहा विमान एक खिलौना है, जो स्‍कूल की छत पर खड़े बच्‍चों के हाथ में आ जाता है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत जितनी सामान्‍य लगती है, अंत उतना ही मजेदार है। लोग इस वीडियो को बनाने वाले की तारीफ कर रहे हैं। आनंद महिंद्रा का दिल भी इस वीडियो ने जीत लिया है। अरबपति बिजनेसमैन ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि इसने मुझे बहुत अंत तक मूर्ख बनाया। वाकई! वीडियो है ही ऐसा। आखिर में इस वीडियो का सच सामने आता है। आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में।

कई ट्विटर यूजर्स की तरह आनंद महिंद्रा ने भी इस वीडियो को शेयर किया है। 11 सेकंड के वीडियो में आसमान से एक एयरोप्‍लेन आता हुआ दिखाई देता है। पानी की टंकी के ऊपर से गुजरते विमान को देखकर लोग आसमान में झांकने लगते हैं। फील्‍ड में खेल रहे बच्‍चे भी विमान को देखने लगते हैं। विमान हिचकोले खाता नजर आता है। ऐसा लगता है कि वह कहीं आसपास क्रैश ना हो जाए। बैकग्राउंड में सुनाई देने वाला म्‍यूजिक भी विमान के उड़ने का साउंड जनरेट करता है। तभी कुछ ऐसा नजर आता है, जो चौंका देता है। 
 

दरअसल, वीडियो में दिखाई दे रहा विमान एक खिलौना है, जो स्‍कूल की छत पर खड़े बच्‍चों के हाथ में आ जाता है। हालांकि यह यकीन करना मुश्किल होता है कि वह एक खिलौना है। जिस तरह से इस वीडियो को तैयार किया गया है, वह काबिले तारीफ है, इसीलिए तो आनंद महिंद्रा भी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाए। 

वीडियो शेयर करते हुए उन्‍होंने लिखा, इसने मुझे बहुत अंत तक मूर्ख बनाया। सीख? हम अपनी समस्याओं और आशंकाओं को वास्तव में बड़ा बना देते हैं। समाधान हमेशा हमारी समझ में होते हैं। #मंडेमोटिवेशन। वीडियो वाकई दिलचस्‍प है। शुरुआत से ऐसा महसूस ही नहीं होने देता कि कोई ख‍िलौना उड़कर आ रहा है। इस वीडियो को कई और यूजर्स द्वारा भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया गया है। आनंद महिंद्रा की ओर से शेयर करने के बाद यह वीडियो और सुर्खियां बटोर रहा है। इसे 4 लाख से ज्‍यादा व्‍यूज अबतक मिले हैं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
  2. Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर
  3. Vivo T5x 5G पर मिल रहा 2 हजार का डिस्काउंट, आज से सेल शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature की गिरी कीमत, 60 हजार से सीधा आया 8000 कम पर
  2. Realme 16 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  3. Redmi Note 15 SE 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट 
  4. OnePlus India के CEO Robin Liu ने छोड़ा पद, कंपनी ने दिया बयान
  5. 7,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ OnePlus 15T, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Android के बाद अब Apple यूजर्स की बारी, फोन में दिखाई देंगे Ads!
  7. दिमाग से कंट्रोल हो रहा है लैपटॉप! Neuralink इम्प्लांट के बाद शख्स ने शेयर किया 100 दिनों का अनुभव
  8. Samsung Galaxy Z Fold 8 के स्पेसिफिकेशंस लीक, 5000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 से होगा लैस
  9. Vivo X300 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का Sony कैमरा, अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. iQOO Z11 में होगा MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, डुअल रियर कैमरा सेटअप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.