TikTok पर अमेरिका, UK के बाद अब इस देश में भी लगा बैन!

हाल ही में ऐप को यूनाइटेड किंगडम में भी बैन किया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 19 मार्च 2023 10:26 IST
ख़ास बातें
  • TikTok पर बैन लगाने वाले देशों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ा
  • न्यूजीलैंड में सरकारी डिवाइसेज पर टिकटॉक पर बैन लगाने की घोषणा
  • ऐप पर लगाया गया बैन पार्लियामेंट मेंबर्स के फोन को दायरे में नहीं रखता

चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं।

TikTok पर बैन लगाने वाले देशों की लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। अब न्यूजीलैंड में चाइनीज ऐप को बैन किए जाने की बात सामने आई है। न्यूजीलैंड में सरकारी डिवाइसेज पर टिकटॉक पर बैन लगाने की घोषणा की गई है। सरकार ने कहा है कि संसद में इस्तेमाल होने वाले डिवाइसेज पर ऐप को बैन किया जाएगा। कारण बताते हुए कहा गया है कि ऐप से देश की सुरक्षा को संभावित खतरा है। 

चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप TikTok की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पिछले दिनों कई देशों ने ऐप को बैन किया है जिसमें अब न्यूजीलैंड का नाम भी शामिल हो गया है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूजीलैंड के पार्लियामेंट में इस्तेमाल होने डिवाइसेज पर ऐप को डाउनलोड भी नहीं किया जा सकेगा। इस संबंध में सांसदों को भी सूचना जारी कर दी गई है कि चीन के वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक को संसद के सभी डिवाइसेज में महीने के अंत तक आते आते बैन कर दिया जाएगा।  
रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने ईमेल के माध्यम से इसकी जानकारी देते हुए कहा कि टिकटॉक पर बैन का फैसला हमारे स्वयं के एनालिसिस के बाद लिया गया है। न्यूजीलैंड में ऐप पर लगाया गया बैन पार्लियामेंट मेंबर्स के फोन को दायरे में नहीं रखता है। लेकिन जारी आदेश के मुताबिक अगर किसी मेंबर को पार्लियामेंट के किसी ऐप को फोन में इस्तेमाल करना है तो उसके फोन में टिकटॉक ऐप उस वक्त इंस्टॉल्ड नहीं होना चाहिए। 

हाल ही में ऐप को यूनाइटेड किंगडम में भी बैन किया गया था। चाइनीज शॉर्ट वीडियो ऐप को कनाड़ा में भी बैन किया जा चुका है। ऐप को इससे पहले अमेरिका में भी बैन किया जा चुका है। इन देशों में भी ऐप पर यह बैन सरकारी डिवाइसेज के लिए लगाया गया है। सरकार ने कारण बताते हुए कहा था कि ऐप से देश की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खतरा है। TikTok का स्वामित्व चाइनीज कंपनी ByteDance के पास है जिसका बीजिंग से संबंध बताया जाता है। ऐप के बारे में कहा जाता है कि इसमें दुनिया के सभी यूजर्स के डेटा को स्टोर किया जाता है। वहीं, टिकटॉक की ओर से कहा जा चुका है कि वह यूजर्स के डेटा के साथ छेड़छाड़ नहीं करती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
  5. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
  6. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
  7. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  8. मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
  9. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  10. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.