• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • 'मेरा दिल ये पुकारे' गाने में डांस से तहलका मचाने वालीं पाकिस्तानी आयशा का नया डांस वीडियो बातियां बुझाई भी वायरल

'मेरा दिल ये पुकारे' गाने में डांस से तहलका मचाने वालीं पाकिस्तानी आयशा का नया डांस वीडियो बातियां बुझाई भी वायरल

Ayesha New Dance Video : इस वीडियो को एली भाईदानी (Aley Bhaidani) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 5 दिन पहले अपलोड किए गए इस डांस को लाखों व्‍यूज अबतक मिले हैं।

'मेरा दिल ये पुकारे' गाने में डांस से तहलका मचाने वालीं पाकिस्तानी आयशा का नया डांस वीडियो बातियां बुझाई भी वायरल

Ayesha New Dance Video : 18 साल की आयशा जिस गीत में थिरक रही हैं, उसे शाजिया मंजूर ने गाया है।

ख़ास बातें
  • एक बार फ‍िर से आयशा इंटरनेट पर छाई हुई हैं
  • उनका नया डांस वीडियो सामने आया है
  • वह ‘बत्तियां बुझाई राखड़ी’ सॉन्‍ग में डांस कर रहीं हैं
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की ने धूम मचाई हुई है। पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान की रहने वालीं आयशा ने बीते दिनों अपने डांस से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। उम्‍मीद है आप भी उन लोगों में शामिल होंगे, जिन्‍होंने आयशा को लता मंगेशकर के एक पुराने गीत ‘मेरा दिल ये पुकारे आजा…' में डांस करते हुए देखा होगा। उनका डांस बहुत तेजी से वायरल हो हुआ है। एक बार फ‍िर से आयशा इंटरनेट पर छाई हुई हैं। उनका नया डांस वीडियो सामने आया है। इसमें वह ‘बातियां बुझाई राखड़ी' सॉन्‍ग में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।  

इस वीडियो को एली भाईदानी (Aley Bhaidani) ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 5 दिन पहले अपलोड किए गए इस डांस को लाखों व्‍यूज अबतक मिले हैं। वीडियो में 18 साल की आयशा जिस गीत में थिरक रही हैं, उसे शाजिया मंजूर ने गाया है। दिलचस्‍प यह है कि आयशा ने इस वीडियो में वही सलवार सूट पहना हुआ है, जो उन्‍होंने पहले वाले डांस में पहना था। 
 


अभी हाल में आयशा ने एक और पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वह अजीब सा पोज दे रही थीं। कई लोगों को उनका पोस्‍ट पसंद नहीं आया था। उन्होंने अपनी बाकी फोटो के साथ एक ऐसी फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह अपनी मिडिल फिंगर दिखाते हुए नजर आ रही थीं। कुछ लोगों का तर्क था कि आयशा ने इस फोटो के जरिए उन लोगों को जवाब दिया, जो उनके वीडियो का मजाक बना रहे थे। 

वहीं, कुछ लोगों को आयशा का यह अंदाज पसंद नहीं आया। उनकी इस तरह की फोटो पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए लिखा कि आप पहले बहुत भोली लगी थीं, मगर अब ऐसा नहीं लग रहा। हालांकि नए डांस वीडियो ने फैंस को एक बार फ‍िर झूमने पर मजबूर कर दिया है। खास यह भी है कि आयशा के वीडियो जितने पाकिस्‍तान में पसंद किए जा रहे हैं, उससे ज्‍यादा सुर्खियां वह भारत में बटोर रही हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »