होली पर Zomato से शख्स ने 14 बार ऑर्डर की 'भांग की गोली'! दिल्ली पुलिस ने यूं दिया जवाब!

भांग की गोली का ये ट्वीट होली वाले दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 मार्च 2023 09:12 IST
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato से ही दिया भांग का ऑर्डर
  • शख्स ने 14 बार इसी तरह की मांग की
  • दिल्ली पुलिस के ट्वीट के बाद यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़

Zomato से भांग की गोली मंगवाने का ट्वीट होली वाले दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।

होली रंगों का त्यौहार है और इस पर लोगों के भी अलग-अलग रंग देखने को मिलते हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर भी होली के लिए एक अनोखा ट्वीट देखने को मिला। होली पर अक्सर लोग ठंडाई पीते हुए त्यौहार का लुत्फ उठाते हैं, सुनने में आता है कि कई लोग इस दिन भांग का सेवन भी करते हैं। इसी प्रकार एक शख्स से ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato से ही भांग का ऑर्डर दे डाला। जोमौटो ने इस ट्वीट को अपने सोशल मीडिया पर डाला तो ये ट्वीट वायरल हो गया और दिल्ली पुलिस के पास भी पहुंचा। फिर दिल्ली पुलिस ने इस पर क्या प्रतिक्रिया दी, हम आपको बताते हैं। 

Zomato से गुरूग्राम के रहने वाले शुभम नाम के व्यक्ति ने भांग की गोली भिजवाने का ऑडर्र दिया। मिली जानकारी के मुताबिक प्लेटफॉर्म के मना करने के बाद भी शख्स ऑर्डर करता रहा। शख्स ने 14 बार इसी तरह की मांग की। आखिरकार जोमैटो ने ये पोस्ट सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर दिया। उसके बाद ये तेजी से वायरल होने लगा। पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का भी जवाब आया। जिसकी तारीफ हर कोई कर रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस पोस्ट के जवाब में बहुत ही रोचक और संदेशपूर्ण बात लिखी। ट्वीट में दिल्ली पुलिस ने लिखा, 'अगर आप में से कोई शुभम से मिले तो उनसे कहिएगा कि अगर वह भांग का सेवन करते हैं तो भांग पीकर वाहन न चलाएं।' 

दिल्ली पुलिस के इस ट्वीट की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने जोमैटो के ट्वीट का उपयोग लोगों तक जागरुकता फैलाने और लोगों को उनकी सलामती का ध्यान दिलवाने के लिए किया। भांग की गोली का ये ट्वीट होली वाले दिन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। शख्स ने 14 बार भांग की गोली की फरमाईश कर डाली। वहीं, दिल्ली पुलिस के ट्वीट के बाद इस पर यूजर्स के रिएक्शन की भी बाढ़ सी आ गई। 

यूजर्स ने पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन दिए। ट्वीट पर शुभम नाम के ही एक यूजर ने लिखा, 'मैं गुरूग्राम में नहीं, दिल्ली में रहता हूं। होली पर भांग पीकर मनाने का रिवाज है, और ज्यादा इसलिए क्योंकि मेरा जन्मदिन भी इसी दिन होता है। कृपया मेरी स्थिति को समझने की कोशिश करें।'

Advertisement
वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये गाड़ी के दिन होली पीकर भांग नहीं चलाना चाहिए।'

बता दें कि दिल्ली पुलिस के अनुसार, होली पर दिल्ली पुलिस की ओर से शहर के मुख्य चौहारों पर स्पेशल टीमें तैनात की गई थीं ताकि लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.