Viral : खाने को लेकर इंडिगो की फ्लाइट में एयर होस्‍टेस और यात्री के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं, देखें वीडियो

Viral Video : वाकये को दूसरी सीट पर बैठे एक शख्‍स ने रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 दिसंबर 2022 19:45 IST
ख़ास बातें
  • इस्तांबुल-दिल्ली की फ्लाइट में हुआ झगड़ा
  • सोशल मीडिया में शेयर किया जा रहा वीडियो
  • यात्री के चिल्‍लाने पर एयर होस्‍टेस ने भी लगाई लताड़

बताया जाता है कि यात्री और एयरहोस्टेस के बीच विवाद विमान में परोसे जाने वाले खाने को लेकर था।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो हैरान करने वाला है। यह वीडियो एक एयर होस्‍टेस और फ्लाइट यात्री के बीच हुई तीखी बहस का है। आमतौर पर ऐसे वीडियोज देखने को नहीं मिलते। एयर होस्टेस अपने विनम्र व्‍यवहार के लिए पहचानी जाती हैं, लेकिन इस वीडियो को देखकर लगता है कि विमान में सवार यात्री के कारण एयर होस्‍टेस गुस्‍से में आ गईं। उन्‍होंने यात्री को काफी समझाने-बताने की कोशिश की, लेकिन यात्री के ऊंची आवाज में बात करने पर उसे उसी की भाषा में जवाब दिया गया। 

यह घटना इंडिगो की एक फ्लाइट की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस्तांबुल-दिल्ली की फ्लाइट में एक यात्री और एयर होस्‍टेस के बीच तीखी बहस हो गई। वाकये को दूसरी सीट पर बैठे एक शख्‍स ने रिकॉर्ड कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से शेयर किया जा रहा है। बताया जाता है कि यात्री और एयरहोस्टेस के बीच विवाद विमान में परोसे जाने वाले खाने को लेकर था। वीडियो इंटरनेट पर आने के बाद इंडिगो (IndiGo) ने भी इस मामले में प्रतिक्रिया दी है। कहा है कि हम इस घटना को देख रहे हैं और आश्वस्त करना चाहते हैं कि कस्‍टमर्स की सुविधा हमेशा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। 
Advertisement
 

शेयर की जा रही वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि केबिन क्रू का एक सदस्य यात्रियों को खाना परोस रहा था, तभी यह वाकया हुआ। फ्लाइट में मौजूद एक एयर होस्‍टेस ने यात्री को काफी समझाने की कोशिश की। अपनी बात समझाने के लिए वह नीचे बैठ गई थीं। उन्‍होंने यात्री से अनुरोध किया कि वह क्रू के साथ विनम्रता से पेश आएं। इसके बावजूद यात्री न‍े चिल्‍लाना बंद नहीं किया। 
Advertisement

इसके बाद एयर होस्‍टेस ने भी जोरदार तरीके से जवाब दिया। यात्री से चुप रहने को कहा और यह भी कहा कि वह क्रू के साथ इस तरह से बात नहीं कर सकते। यात्री के यह कहने पर कि आप क्‍यों चिल्‍ला रहे हैं, एयर होस्‍टेस ने उसे जवाब दिया क्‍योंकि आप हम पर चिल्‍ला रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मामले को शांत कराने के लिए वहां एक अन्‍य एयर होस्‍टेस भी पहुंचीं। बाकी यात्री पूरे वाकये को देख रहे थे। एयर होस्‍टेस ने यह भी कहा कि वह भी एक कर्मचारी है, कोई सर्वेंट नहीं। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  3. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.