Internet.org की सेवाओं का विस्तार करेगा Facebook

विज्ञापन
Bhasha, अपडेटेड: 28 जुलाई 2015 11:23 IST
नेट न्यूट्रैलिटी के मुद्दे को लेकर जारी आलोचनाओं के बीच सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक (Facebook) ने कहा कि वह अपने Internet.org कार्यक्रम का विस्तार करेगा ताकि इंटरनेट से वंचित लोगों को नि:शुल्क बुनियादी इंटरनेट सेवाओं की पेशकश की जा सके।

कंपनी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत पिछले साल की थी और 17 देशों में दर्जन भर से अधिक दूरसंचार कंपनियां इसके जरिए नि:शुल्क बुनियादी इंटरनेट सेवाएं दे रही हैं।
Advertisement

कंपनी ने इस कार्य्रकम के एक साल होने के अवसर पर कहा है कि Internet.org के जरिए लोगों को निशुल्क बुनियादी सेवाएं उपलब्ध कराते हुए अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन लाना और उन्हें इंटरनेट के मूल्य से अवगत कराना है।

कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा है, ''दूसरा साल शुरू होने वाला है और अब हम Internet.org की निशुल्क बुनियादी सेवाओं को बढ़ाने की तैयारी में हैं। हम और अधिक मोबाइल कंपनियों व डेवलपरों के साथ भागीदारी में काम करने की सोच रहे हैं।'' Facebook ने भारत में इस पहल के लिएरिलायंस कम्युनिकेशंस से गठजोड़ किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  2. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  3. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  4. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  5. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  6. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  7. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  8. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  9. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  10. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.