फेसबुक टैग क्या है? टैग रिव्यू और अन्य फेसबुक टैग सेटिंग के बारे में जानें

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 5 अप्रैल 2017 17:14 IST
फेसबुक पर आप जो भी पोस्ट करते हैं, यदि उसमें किसी अन्य यूज़र को टैग किया है तो वह पोस्ट उस यूज़र की टाइमलाइन पर भी दिखती है। उदाहरण के लिए, आप किसी तस्वीर में दिख रहे व्यक्ति को उस तस्वीर में पोस्ट कर सकते हैं। या किसी स्टेटस अपडेट में उस व्यक्ति का ज़िक्र कर सकते हैं जिसके साथ आप थे। अगर आप अपने स्टेटस अपडेट में किसी दोस्त को टैग करते हैं, तो जिस भी यूज़र को वह अपडेट दिखता है वह आपके दोस्त के नाम पर क्लिक कर उनकी प्रोफाइल देख सकता है।

टैग रिव्यू को टर्न ऑन करना
अपने फेसबक पेज के सबसे ऊपर दायें कोने पर क्लिक करें और सेटिंग को सेलेक्ट करें।
इसके बाद बांयें कॉलम में टाइमलाइन एंड टैगिंग पर क्लिक करें।
अब तीन अलग-अलग दिख रहीं सेटिंग को देखें।
Advertisement
फिर अपनी जरूरत के मुताबिक, एडिट में जाकर प्राइवेसी सेट करें।

फेसबुक पर आई टैग रिक्वेस्ट को कैसे देखें
Advertisement
अगर आपने टाइमलाइन एंड टैगिंग में जाकर टाइमलाइन रिव्यू ऑन किया है , तो आप एक्टिविटी लॉग में अपनी पेंडिंग पोस्ट देख सकते हैं। अपनी प्रोफाइल में जाएं और एक्टिविटी लॉग पर क्लिक करें।
पेज पर सबसे ऊपर दिए टाइलाइन रिव्यू सेक्शन में जाकर, रिव्यू बटन पर क्लिक करें
किसी यूज़र की पोस्ट को अप्रूव करने के लिए हाइड या नज़रअंदाज़ करने के लिए इग्नोर करें।
Advertisement

किसी पोस्ट में दूसरे यूज़र को टैग कैसे करें
अब, किसी कमेंट या स्टेटस में दूसरे यूज़र को टैग करने के लिए '@' करें और फिर जिस यूज़र को आप टैग करना चाहते हैं उसका नाम टाइप करना शुरू करो। फेसबुक आपको अपने आप नाम का सुझाव देगा। इसके बाद आप टैग के लिए नाम को सेलेक्ट कर सकते हैं।
Advertisement

टैगिंग का मतलब क्या है?
किसी पोस्ट, तस्वीर या स्टेटस अपडेट में किसी दूसरे यूज़र को शामिल करना टैगिंग है। टैग करने से उस यूज़र को नोटिफाई किया जाता है कि किस दूसरे यूज़र ने किसी पोस्ट या तस्वीर में उन्हें टैग किया है।

फेसबुक पर किसी दूसरे यूज़र द्वारा किए गए टैग को कैसे हटाएं?
यदि किसी यूज़र ने एक पोस्ट में अपने दोस्त को टैग किया है और वह उसे हटाना चाहता है। तो तस्वीर पर क्लिक करें, और नीचे दिख रहे ऑप्शंस में जाकर रिमूव टैग करें।

किसी यूज़र को फेसबुक पर किसी कमेंट में कैसे टैग करें?
यह फ़ीचर उस समय इस्तेमाल में आता है जब आप चाहते हैं कि आपका दोस्त आपका कमेंट पढ़े। कमेंट टाइप करते समय '@' टाइप करें और फिर उस व्यक्ति का नाम टाइप करें जिसे आप कमेंट में मेंशन करना चाहते हैं। और ड्रॉपडाउन मेन्यू में से उसके नाम चुनें।

जिस पोस्ट में आप टैग हैं उसे कैसे हटाएं?
टाइमलाइन पर जाकर, जिस स्टोरी से टैग हटाना चाहते हैं उसके ड्रॉपडाउन मेन्यू में जाकर रिमूव टैग का विकल्प चुनें। इसके अलावा अगर आप चाहते हैं कि पोस्ट आपकी टाइमलाइन पर नहीं दिखे, तो आप हाइड फ्रॉम टाइमलाइन का विकल्प भी चुन सकते हैं।

ज़्यादा जानकारी के लिए फेसबुक के हेल्प पेज पर जा सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Facebook, Facebook tagging, facebook tag
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.