Facebook ने मां-बेटे को 15 साल बाद मिलाया

Facebook ने मां-बेटे को 15 साल बाद मिलाया
विज्ञापन
एक समय बॉलीवुड फिल्मों में कुंभ के मेले में बिछड़े भाइयों या मां-बेटे की कहानी बहुत आम थी। फिल्म के क्लाइमेक्स में ये सभी परिस्थितियों या फिर भगवान/अल्लाह/ईसा मसीह की 'मदद' से जरूर मिल जाते और तभी होती थी हैप्पी एंडिंग। इन दिनों रील लाइफ से इतर अब रियल लाइफ में बिछड़ों को मिलाने का काम सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक (Facebook) कर रहा है।

केलिफोर्निया में 15 साल पहले अपने बेटे से बिछड़ी मां एक फेसबुक (Facebook) फोटो के माध्यम से उससे मिलने में कामयाब रही। 15 साल पहले तीन साल के जोनाथन का उसके पिता ने कथित रूप से अपहरण कर लिया था और वह उसे मैक्सिको लेकर चले गए थे।

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जोनाथन अब 18 साल का हो गया है। पिछले साल Facebook पर उसने अपने भाई के साथ अपनी बचपन की तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर पोस्ट करते हुए उसने सोचा था कि शायद इसकी मदद से उसकी मां होप हॉलैंड और उसका भाई सोशल नेटवर्किंग साइट पर उसे खोज लें।

पिछले सप्ताह इस परिवार का पुनर्मिलन हुआ। हॉलैंड अपने बेटे से मिलने की घटना को चमत्कार मानती हैं और फेसबुक का धन्यवाद अदा करने से नहीं थक रही हैं। जोनाथन से दोबारा मिलने की उम्मीद खो चुकीं हॉलैंड ने कहा, "मैं खुश हूं। इसमें लंबा समय लगा।"

इस साल जनवरी में फेसबुक पर हॉलैंड को दो छोटे-छोटे बच्चों की एक फोटो दिखी, जिसमें वे नहाते हुए नजर आ रहे थे। इसके बाद जोनाथन के एक दोस्त ने उन दोनों की बात कराई।

अपनी हाईस्कूल की परीक्षा पूरी करने के बाद जोनाथन केलिफोर्निया वापस लौटने की योजना बना रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  2. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  3. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  4. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  5. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  6. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  7. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  9. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  10. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »