ऑफिस में Instagram, Netflix चलाने पर कंपनी ने दे दी वॉर्निंग!

कंपनी ने चेतावनी को सख्त बताते हुए कहा कि कर्मचारी को पहले भी साधारण चेतावनी जारी की जा चुकी है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 जून 2024 19:28 IST
ख़ास बातें
  • ऑफिस के समय में इंस्टाग्राम इस्तेमाल कर्मचारी को पड़ा महंगा
  • कॉफी के पाउच, चीनी के पाउच, मैगी, कांटा चम्मच चुराने पर भी चेतावनी
  • Instagram भारत समेत दुनियाभर में पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप्स में से है

Instagram भारत समेत दुनियाभर में पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप्स में से है।

Instagram भारत समेत दुनियाभर में पॉपुलर सोशल मीडिया ऐप्स में से है। फोन हाथ में उठाने पर एक स्मार्टफोन यूजर एक बार इंस्टाग्राम ऐप खोलकर फीड जरूर देखता होगा। लेकिन ऑफिस में ऐसा करना एक कर्मचारी के लिए समस्या बन गया। कंपनी ने एक कर्मचारी को औपचारिक रूप से चेतावनी जारी कर दी कि उसे ऑफिस के समय में इंस्टाग्राम इस्तेमाल करते हुए देखा गया है, और वह ऐसा दोबारा न करे, इसलिए चेतावनी दी जा रही है। 

ऑफिस के समय में इंस्टाग्राम इस्तेमाल करने को लेकर कंपनी द्वारा चेतावनी जारी करना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। MSN की रिपोर्ट के अनुसार, सुमित मिश्रा नामक यूजर ने LinkedIn पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उसने अपनी महिला मित्र ऋषिका का नाम लिखा था। ऋषिका को अपनी कंपनी के HR डिपार्टमेंट से मेल आया कि वह ऑफिस के समय में इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया इस्तेमाल करती है और ऑफिस के समय में गैर जरूरी वेबसाइट्स भी विजिट करती है। सुमित की इस पोस्ट पर 400 से ज्यादा लाइक आए और अन्य यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। 
Advertisement

कंपनी ने ईमेल में लिखा था कि कर्मचारी ऑफिस के समय में Instagram, Netflix, Naukri.com, और Ajio.com जैसे प्लेटफॉर्म विजिट करती है। इससे पहले कर्मचारी को ऑफिस के समय में बाबिल खान के इंटरव्यू देखने के लिए भी चेतावनी जारी की जा चुकी थी। ईमेल में इस कर्मचारी समेत एक अन्य कर्मचारी का नाम लिखकर कंपनी ने चेतावनी दी कि वे ऑफिस में से कॉफी के पाउच, चीनी के पाउच, मैगी, कांटा चम्मच और डिस्पोजल प्लेट्स भी ऑफिस पेंटरी से अपने पर्सनल इस्तेमाल के लिए ले जाती हैं। कंपनी ने कहा कि ऑफिस के इन प्रोडक्ट्स को चुराना सख्त रूप से प्रतिबंधित है। 

कंपनी ने चेतावनी को सख्त बताते हुए कहा कि कर्मचारी को पहले भी साधारण चेतावनी जारी की जा चुकी है। इस पोस्ट पर बहुत से यूजर्स के मिक्स कमेंट आए। लेकिन अधिकतर कमेंट्स कंपनी के सपोर्ट में दिखे। यूजर्स ने कहा कि कंपनी से चीजें चुराना सही नहीं है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि कंपनी ने साफतौर पर अपनी बात कह दी, जो कि सही है। कुछ यूजर्स ने कहा कि कंपनी काम के लिए वेतन देती है, गैर जरूरी एक्टिविटी करने के लिए नहीं। आपका इस संबंध में क्या कहना है, अपने कमेंट्स में आप भी अपनी राय रख सकते हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  6. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  2. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  6. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  8. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  10. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.