Twitter खरीदते ही एलन मस्क ने पराग अग्रवाल को क्यों निकाला? सामने आई वजह

'बैटल फॉर द बर्ड' को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसे ब्लूमबर्ग रिपोर्टर कर्ट वैगनर द्वारा लिखा गया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 13 फरवरी 2024 20:12 IST
ख़ास बातें
  • अक्टूबर 2022 में, मस्क ने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था
  • अधिग्रहण के बाद कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया था
  • तब रहे CEO पराग अग्रवाल को निजी कारण से नौकरी से निकाला गया था
Twitter को अक्टूबर 2022 में Tesla और SpaceX के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने खरीदा और उसके बाद से इस प्लेटफॉर्म पर कई बड़े बदलाव किए जा चुके हैं। लेकिन सबसे बड़े और अचंभित करने वाले बदलाव अधिग्रहण के समय दिखाई दिए जब44 बिलियन डॉलर में हुई इस डील के तुरंत बाद, ट्विटर के अधिकांश कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है या उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। यहां तक कि इससे तब CEO का पद संभाल रहे पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) भी नहीं बच सके। अग्रवाल द्वारा कंपनी छोड़ने के बाद से आज तक इसके पीछे के कारणों को लेकर लोगों द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अब एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें इस पूरे मामले के पीछे का कारण सामने आया है।

अपकमिंग बुक 'बैटल फॉर द बर्ड' (Battle For The Bird) पर ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट से संकेत मिला है कि Twitter (वर्तमान में X) के पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल के एक साधारण निर्णय के कारण जनवरी 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया। बात इतनी थी कि पराग अग्रवाल द्वारा @ElonJet हैंडल को निलंबित करने के मस्क के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया था। @ElonJet एक 21 वर्षीय कॉलेज छात्र जैक स्वीनी द्वारा चलाया जाने वाला अकाउंट था, जो मस्क के निजी जेट को ट्रैक कर जानकारी को इस अकाउंट के जरिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराता था। स्विनी के इस अकाउंट से मस्क लंबे समय से नाराज चल रहे थे और कई बार ट्विटर से इसे बैन करने का अनुरोध कर चुके थे। 

'बैटल फॉर द बर्ड' को 20 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा और इसे ब्लूमबर्ग रिपोर्टर कर्ट वैगनर द्वारा लिखा गया है। इसी किताब के एक अंश में कहा गया है, (अनुवादित) “मस्क ने अग्रवाल से उस ट्विटर अकाउंट को हटाने के लिए असफल याचिका दायर की थी जो उनके निजी विमान को ट्रैक कर रहा था; अग्रवाल द्वारा उनके अनुरोध को अस्वीकार करने के तुरंत बाद अरबपति ने ट्विटर शेयर खरीदना शुरू कर दिया।"

अक्टूबर 2022 में, एलन मस्क ने ट्विटर इंक (Twitter Inc.) को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा और अधिग्रहण के बाद ट्विटर के अधिकांश कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया है या उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। इतना ही नहीं, उन्होंने कई पत्रकारों के साथ-साथ जैक स्वीनी के ट्विटर हैंडल @ElonJet को भी बैन कर दिया था।
Advertisement

इस बात का पता तब चला, जब टेलर स्विफ्ट के वकील ने स्विनी द्वारा स्विफ्ट की एक्टिविटी पर नजर रखने के लिए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने स्वीनी को एक संघर्ष विराम पत्र भी भेजा। बता दें कि मस्क के अलावा, स्विनी कुछ अन्य VIP की एक्टिविटी पर भी नजर रखते हैं और उन्हें पब्लिक में शेयर करते हैं।
Advertisement

पिछले साल दिसंबर में, ब्लैंक स्पेस हिटमेकर के वकीलों ने 21-वर्षीय पर अमेरिकी गायक की जेट गतिविधि पर नजर रखने के कारण "पीछा करने और परेशान करने वाले व्यवहार" में शामिल होने का आरोप लगाया था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  2. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  3. iPhone 18 के लॉन्च से पहले ₹7945 सस्ती कीमत में मिल रहा ये आईफोन
  4. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  2. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  3. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  4. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  5. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  6. Asus VM240 AiO डेस्कटॉप पीसी लॉन्च, 24 इंच डिस्प्ले, 512GB स्टोरेज से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  8. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  9. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  10. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.