क्‍या प्रज्ञान रोवर को चांद पर 700 एलियंस मिले? Viral Video में चौंकाने वाला दावा, जानें सच

Aliens on the Moon : वीडियो दावा करता है कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा की सतह पर एलियंस की मौजूदगी देखी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 5 सितंबर 2023 11:11 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रयान-3 मिशन को लेकर सोशल मीडिया में हो रहे तमाम दावे
  • एक वीडियो में दावा, चांद पर मिला एलियंस की मौजूदगी का सबूत
  • ऐसी कोई जानकारी इसरो ने नहीं की है शेयर

मुमकिन है कि उस वीडियो को कई लोग सच मान बैठे होंगे और अपने करीबियों से भी चर्चा कर रहे होंगे।

भारत का Chandrayaan-3 मिशन कामयाबी दर्ज कर चुका है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सफल लै‍ंडिंग, प्रज्ञान रोवर की चहलकदमी और कई जानकारियां जुटाने के बाद दोनों मशीनें अगले 14 दिनों के लिए स्‍लीप मोड में चली गई हैं। चंद्रयान-3 की बदौलत चांद के बारे में जो भी जानकारी भारतीय स्‍पेस एजेंसी (ISRO) को मिली, उसे दुनिया से साझा किया गया है। लेकिन एक वायरल वीडियो में नया दावा किया जा रहा है। वीडियो कहता है कि चंद्रयान-3 के रोवर को चांद पर एलियंस की मौजूदगी का सबूत मिला है। 

सोशल मीडिया में वायरल हो रहा वीडियो फेसबुक पर तो उपलब्‍ध नहीं है, लेकिन यूट्यूब पर यह अभी भी मौजूद है। नेक्‍स्‍ट न्‍यूज नाम के यूट्यूब चैनल पर मौजूद वीडियो को एक लाख से ज्‍यादा व्‍यूज मिल गए हैं। वीडियो दावा करता है कि चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) ने चंद्रमा की सतह पर एलियंस की मौजूदगी देखी है (Aliens on moon) और इससे जुड़े फुटेज इसरो से शेयर किए हैं। 

मुमकिन है कि वीडियो को कई लोग सच मान बैठे होंगे और अपने करीबियों से भी इस बारे में चर्चा कर रहे होंगे। वीडियो दावा करता है कि एलियंस की मौजूदगी का सबूत मिलने से इसरो भी हैरान रह गई और इस संबंध में एक बैठक बुलाई गई। वीडियो दावा करता है कि रोवर को चांद पर 700 एलियंस की मौजूदगी का सबूत मिला है। 

हकीकत में ऐसा कुछ भी नहीं है। भारतीय स्‍पेस एजेंसी को चंद्रमा की सतह पर एलियंस की मौजूदगी का कोई सबूत नहीं मिला है। गैजेट्स 360 हिंदी ने इसरो की वेबसाइट और एक्‍स अकाउंट को बीते कई दिनों से ट्रैक किया है। हमने चंद्रयान-3 से जुड़ी हर अहम खबर को पाठकों से शेयर किया है, लेकिन इसरो और एलियंस से जुड़ा कोई अपडेट इसरो ने जारी नहीं किया है। 
Advertisement

वीडियो में जो फुटेज दिखाए गए हैं, वो पूरी तरह से भ्रामक हैं। हालांकि कई व्‍यूअर्स ने वीडियो देखने के बाद कमेंट में यह जानना चाहा है कि क्‍या वीडियो सच है? वहीं कुछ व्‍यूअर्स ने वीडियो का सच जान लिया और कमेंट में लिखा कि लोगों को मूर्ख मत समझो। हम भी यह कहना चाहते हैं कि ऐसे वीडियोज में जरा भी सच्‍चाई नहीं है। बेहतर होगा कि ऐसे भ्रामक वीडियोज और गलत जानकारी परोसने वाले यूट्यूब चैनल्‍स से दूर रहा जाए। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.