• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • गुरुग्राम की सड़कों पर बाइक को 3 किलोमीटर तक घसीटती रही कार, वीडियो हुआ वायरल

गुरुग्राम की सड़कों पर बाइक को 3 किलोमीटर तक घसीटती रही कार, वीडियो हुआ वायरल

सेक्टर 65 की सड़कों पर मोटरसाइकिल को घसीटती हुई Honda City कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई ट्विटर हैंडल्स इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं।

गुरुग्राम की सड़कों पर बाइक को 3 किलोमीटर तक घसीटती रही कार, वीडियो हुआ वायरल

घटना रात करीब 11:30 बजे की है

ख़ास बातें
  • बाइक को कई किलोमीटर तक घसीटती एक कार का वीडियो हुआ वायरल
  • वीडियो के वायरल होने के बाद आरोपी गिरफ्तार
  • गुरुग्राम में रात 11:30 बजे की घटना
विज्ञापन
गुरुग्राम में एक बाइक को कई किलोमीटर तक घसीटती एक कार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार के आगले हिस्से में नीचे मोटरसाइकिल फंसी है और ड्राइवर उसके बावजूद कार को कई किलोमीटर तक चलाता हुआ ले गया। एक रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी कि कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

NDTV के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि कार चालक ने पहले सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और जब दोपहिया वाहन कार के नीचे फंस गया, तो कार चालक ने उसी स्थिति में कार को करीब 3 किलोमीटर तक घसीटा। मोटरसाइकिल मालिक बाउंसर मोनू बताया जा रहा है, जिसके अनुसार, घटना रात करीब 11:30 बजे की है, जब वह काम से घर लौट रहा था।

रिपोर्ट आगे बताती है कि मोटरसाइकिल मालिक का कहना है कि टक्कर के समय उसकी मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़ी थी और वह उसी के पास खड़ा था, जिसके कारण वह बाल-बाल बच गया। हालांकि, मोटरसाइकिल कार के नीचे फंस गई। बाउंसर ने यह भी बताया कि घटना में उसकी मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

सेक्टर 65 की सड़कों पर मोटरसाइकिल को घसीटती हुई Honda City कार का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कई ट्विटर हैंडल्स इस वीडियो को शेयर कर चुके हैं।
 

बताया गया है कि जब कार के नीचे से निकलकर मोटरसाइकिल सड़क किनारे गिर गई, तो कार चालक अपने वाहन को वहीं छोड़कर भाग गया। रिपोर्ट आगे बताती है कि पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »