• होम
  • सोशल
  • ख़बरें
  • #BycottMaldives : मालदीव की बुकिंग कैंसल करा रहे लोग, अमिताभ बच्‍चन, अक्षय कुमार का सपोर्ट!

#BycottMaldives : मालदीव की बुकिंग कैंसल करा रहे लोग, अमिताभ बच्‍चन, अक्षय कुमार का सपोर्ट!

#BycottMaldives : पैसों का नुकसान होने के बावजूद लोग मालदीव की यात्रा कैंसल कर रहे हैं।

#BycottMaldives : मालदीव की बुकिंग कैंसल करा रहे लोग, अमिताभ बच्‍चन, अक्षय कुमार का सपोर्ट!

Photo Credit: @narendramodi

मालदीव की इकॉनमी का बड़ा हिस्‍सा टूरिज्‍म है। हर साल लाखों पर्यटक मालदीव जाते हैं। (तस्‍वीर - लक्षद्वीप दौरे पर पीएम मोदी।)

ख़ास बातें
  • BycottMaldives कर रहा सोशल मीडिया में ट्रेंड
  • सैकड़ों की संख्‍या में लोग करा रहे बुकिंग कैंसल
  • अमिताभ बच्‍चन, अक्षय कुमार समेत कई का सपोर्ट
विज्ञापन
#MaldivesOut : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लक्ष्‍यद्वीप यात्रा का जो रिएक्‍शन मालदीव से आया, किसी ने उसकी उम्‍मीद नहीं की थी। छोटे-छोटे टापुओं वाले देश के तीन डेप्‍युटी मंत्रियों ने पीएम मोदी और भारत की टूरिज्‍म फैसिलिटी के खिलाफ जिस भाषा का इस्‍तेमाल किया, वह भारतीयों को चुभनी ही थी। अब सोशल मीडिया पर #boycottmaldives ट्रेंड कर रहा है और भारतीय पयर्टक अपनी प्रस्‍तावित मालदीव की यात्राओं को कैंसल करा रहे हैं।   

पहले ये पोस्‍ट देख लीजिए। 
 

मालदीव की सरकार ने कार्रवाई करते हुए तीन डेप्‍युटी मंत्रियों को सस्‍पेंड कर दिया है, लेकिन भारतीय पर्यटक अभी भी नाराज हैं। कई भारतीय पर्यटकों ने अपनी प्रस्‍तावित मालदीव की यात्रा को कैंसल करा दिया है। पैसों का नुकसान होने के बावजूद लोग मालदीव की यात्रा कैंसल कर रहे हैं। 
 

संध्‍या नाम की एक यूजर ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, मैं कुछ महीने पहले मालदीव गई थी। काश मैं नहीं गई होती। मैंने अपनी भतीजी को गिफ्ट में दिया गया उसका हनीमून पैकेज एजेंट से रद्द करने के लिए कहा है। हां, इस पूरे प्रोसेस में मुझे 50 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है, लेकिन वह इसके लायक हैं। 
   

पर्यटन पर भारत भरोसे मालदीव! 

मालदीव की इकॉनमी का बड़ा हिस्‍सा टूरिज्‍म है। हर साल लाखों पर्यटक मालदीव जाते हैं। दिलचस्‍प यह है कि उसमें बड़ी संख्‍या भारतीयों की है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत में Bycott Maldives ट्रेंड होने से मालदीव जाने वालीं फ्लाइट्स लगातार कैंसल हो रही हैं। 
 

8000 होटल बुकिंग कैंसल होने का दावा

कुछ रिपोर्टों में यहां तक लिखा गया है कि विवाद शुरू होने के बाद से भारतीयों ने मालदीव की करीब 8,000 होटल बुकिंग और 2,500 फ्लाइट टिकट कैंसल कराए हैं। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 
 

बॉलीवुड का भी सपोर्ट 

#BycottMaldives को आम लोगों के अलावा बॉलीवुड ने भी सपोर्ट किया है। वीरेंद्र सहवाग के एक पोस्‍ट पर अभिनेता अमिताभ बच्‍चन ने लिखा, हमारा देश बेस्ट है। मैं लक्षद्वीप और अंडमान गया हूं। वो जगहें खूबसूरत हैं।
  अमिताभ की तरह ही अक्षय कुमार, कंगना रनौत आदि कलाकारों ने भारत के पर्यटन का सपोर्ट किया है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »