बेंगलुरु की कंपनी में निकली 'चीफ डेटिंग ऑफिसर' की नौकरी, ऑनलाइन भी कर सकते हैं अप्लाई; लेकिन पहले जान लें दिलचस्प शर्तें

पोस्ट पर कुछ लोगों के दिलचस्प रिप्लाई भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "अपने स्कूल के दिनों में, मैं आखिरी बेंच पर बैठ कर FLAMES खेला करता था - क्या मैं [नौकरी के लिए] योग्य हूं? 

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 जनवरी 2025 18:11 IST
ख़ास बातें
  • मेंटरिंग और कंसल्टिंग प्लेटफॉर्म Topmate में ओपन है जॉब वैकेंसी
  • चीफ डेटिंग ऑफिसर, यानी CDO की भूमिका मिलेगी
  • कंपनी ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में एक प्रामाणिक एक्सपर्ट की तलाश में है

Photo Credit: Unsplash/ Docusign

बेंगलुरु स्थित मेंटरिंग प्लेटफॉर्म Topmate एक चीफ डेटिंग ऑफिसर (CDO) के लिए हायरिंग कर रहा है। यह भूमिका कॉर्पोरेट उम्मीदवार के बजाय डेटिंग कलचर का अच्छा ज्ञान रखने वालों लोगों के लिए बनाई गई है। एक मार्केटिंग लीड द्वारा शेयर की गई जॉब पोस्टिंग में किसी ऐसे व्यक्ति की तलाश है जो "घोस्टिंग" से लेकर "ब्रेडक्रंबिंग" तक आधुनिक डेटिंग को समझता हो। वैकेंसी के लिए आवेदन देने वालों के पास अच्छा अनुभव होना चाहिए, जिसमें कम से कम एक ब्रेकअप, दो सिचुएशनशिप और तीन डेट्स शामिल हैं। डेटिंग ऐप्स से परिचित होना आवश्यक है, कैटफिशिंग की अनुमति नहीं है।

बेंगलुरु स्थित मेंटरिंग और कंसल्टिंग प्लेटफॉर्म Topmate की मार्केटिंग लीड, निमिषा चंदा ने X पर एक अनोखी जॉब के लिए पोस्ट किया। वैकेंसी चीफ डेटिंग ऑफिसर, यानी CDO के लिए है। जैसा कि नाम से पता चलता है, कंपनी प्यार, दिल टूटने और ऑनलाइन डेटिंग की दुनिया में एक प्रामाणिक एक्सपर्ट की तलाश में है। पोस्ट में लिखा गया है, "हम एक मुख्य डेटिंग अधिकारी की तलाश कर रहे हैं। क्या आप डेटिंग सलाह के लिए सबसे उपयुक्त मित्र हैं? हम किसी ऐसे व्यक्ति को काम पर रख रहे हैं जो डेटिंग संस्कृति में रहता है और उसमें सांस लेता है।"
 

इतना ही नहीं, प्लेटफॉर्म को ऐसे व्यक्ति की तलाश है, जो आज के डेटिंग वर्ल्ड के पेचिदा शब्दों को भी समझे। पोस्ट कहता है, "स्व-घोषित मैचमेकर जो "घोस्टिंग," "ब्रेडक्रंबिंग" और अन्य चीजों को डिकोड कर सकता है।"

सटीक रूप से इस नौकरी को पाने के लिए कुछ मुख्य शर्तें इस प्रकार हैं: ⁠⁠"कम से कम 1 ब्रेकअप, 2 सिचुएशनशिप और 3 डेट्स का अनुभव होना चाहिए। यह भी कहा गया है कि सबूत के तौर पर कोई रसीद नहीं मांगी जाएगी, लेकिन कहानियां पूछी जाएंगी। इसके अलावा,⁠⁠⁠सभी नई डेटिंग टर्म्स की जानकारी होनी चाहिए और पर्याप्त क्रिएटिव होना चाहिए कि नए टर्म्स को खुद से इजाद कर सके।
Advertisement

पोस्ट पर कुछ लोगों के दिलचस्प रिप्लाई भी आए हैं। एक यूजर ने लिखा, "अपने स्कूल के दिनों में, मैं आखिरी बेंच पर बैठ कर FLAMES खेला करता था - क्या मैं [नौकरी के लिए] योग्य हूं? 
Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह ओपनिंग चिल्ला-चिल्ला कर कह रही है कि 'तुम इसके लिए बहुत बूढ़े हो गए हो'" वहीं, एक तीसरे यूजर ने लिखा, "रिश्तेदारों को क्या बोलूंगी कि चीफ डेटिंग ऑफिसर हूं?"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Topmate, Dating job

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  3. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  4. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  5. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
  6. Honor X9e Pro लॉन्च; 11,000mAh बैटरी से चार्जिंग की टेंशन खत्म! 108MP कैमरा के साथ Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  2. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Redmi K100 लॉन्च, 16GB RAM के साथ गजब फीचर्स से लैस
  3. ₹12 हजार छूट के साथ मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 17 Pro, जल्द करें लिमिटेड है डील
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. धरती पर ये चीज हो जाएगी सबसे महंगी, एलन मस्क ने क्यों बताया, रोबोट के लिए होगी बंपर डिमांड
  6. OnePlus Ace 7 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, इस सप्ताह लॉन्च 
  7. आनंद महिंद्रा ने क्यों बदला UPI ऐप, बताई इस फैसले की वजह
  8. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  9. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.