बंद डिब्बा देखते-देखते बन गया 500 वर्गफीट का शानदार घर! आनंद महिंद्रा ने कुछ यूं की तारीफ! देखें वायरल वीडियो

Twitter पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बॉक्स को अनफोल्ड कर रहे हैं। यह होते होते एक पूरा घर बन जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 जनवरी 2023 18:20 IST
ख़ास बातें
  • वीडियो को अब तक 23 लाख बार देखा जा चुका है।
  • इस ट्वीट को 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है।
  • आनंद महिंद्रा ने इस घर की कीमत 40 लाख रुपये के करीब बताई है।

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है।

अभी तक आपने कई तरह की फोल्डिंग चीजों के बारे में देखा और सुना होगा जिनमें से अक्सर फोल्डेबल फर्नीचर, साइकिल, फोल्डेबल स्मार्टफोन और ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में सुनने को मिलता है। लेकिन क्या आपने कभी फोल्ड हो सकने वाला घर देखा है? अगर नहीं तो इस रोचक खबर को जरूर पढ़ें। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फोल्ड हो सकने वाला घर दिखाया गया है। यह वीडियो देश के जाने माने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी शेयर किया है। 

देश के मशहूर उद्योगपति आनंद महिंद्रा अपने ट्विटर हैंडल पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर उनके रोचक ट्वीट हमें देखने को मिलते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने एक रोचक वीडियो अपने पोस्ट में शेयर किया है। इस वीडियो में एक बॉक्स दिखाया गया है जो देखते ही देखते घर में तब्दील हो जाता है। वीडियो काफी चौंकाने वाला है जिसमें एक छोटे से बॉक्स को पूरा घर बना दिया जाता है। आनंद महिंद्रा को यह वीडियो काफी पसंद आया और उन्होंने इसे देख अपनी क्या राय दी, ये भी हम आपको बताते हैं। लेकिन उससे पहले आप भी ये वीडियो देखें- 

Twitter पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक बॉक्स को अनफोल्ड कर रहे हैं। यह होते होते एक पूरा घर बन जाता है। यह देखने में काफी शानदार लगता है। एक बॉक्स वीडियो में देखा जा सकता है जिसको क्रेन की मदद से खोला जाता है। देखते ही देखते यह एक घर में तब्दील हो जाता है जिसका आकार पूरा 500 वर्ग फुट का है। इस वीडियो को देख आप भी हैरान हो गए होंगे। आनंद महिंद्रा ने इस घर की कीमत 40 लाख रुपये के करीब बताई है। 

चूंकि उत्तराखंड के जोशीमठ में इन दिनों जमीन धंसने के खतरे की दहशत में लोग जी रहे हैं, ऐसे में कुछ यूजर्स ने ये भी सुझाव दिया है कि ऐसी आपदाओं में इस तरह के शेल्टर होम काफी कारगर साबित हो सकते हैं। वीडियो को अब तक 23 लाख बार देखा जा चुका है। वहीं आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को 40 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक भी किया है। प्राकृतिक आपदाओं जैसी स्थिति में इस तरह के विकल्प वाकई कारगर साबित हो सकते हैं। वहीं, आनंद महिंद्रा ने इसके बारे में कहा कि भारत में इसे 40 लाख से भी कम कीमत में तैयार किया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.