• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 63 लाख की इलेक्ट्रिक कार बीच सड़क में धू धू कर जलने लगी! वीडियो वायरल, देखें

63 लाख की इलेक्ट्रिक कार बीच सड़क में धू-धू कर जलने लगी! वीडियो वायरल, देखें

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) यूजर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं।

63 लाख की इलेक्ट्रिक कार बीच सड़क में धू-धू कर जलने लगी! वीडियो वायरल, देखें

Photo Credit: YouTube Screenshot

कार में लगी आग का वीडियो जंगल की आग तरह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

ख़ास बातें
  • Volvo C40 Recharge कार में लगी आग का वीडियो वायरल
  • कार मालिक बाल-बाल बचा
  • 63 लाख है कार की कीमत
विज्ञापन
Volvo C40 Recharge catches fire: इलेक्ट्रिक कार Volvo C40 Recharge बीच सड़क में धू-धू कर जलने लगी। कार में लगी आग का वीडियो जंगल की आग तरह इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वायरल यू-ट्यूब वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भयंकर रूप से कार से आग की लपटें और काला धुंआ निकल रहा है। आइए जानते हैं कहां का है पूरा मामला। 

इलेक्ट्रिक कार में आग की एक और घटना इंटरनेट पर वायरल हो रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाएं इससे पहले कई बार सामने आ चुकी है। अब Volvo C40 Recharge इलेक्ट्रिक कार में आग की घटना सामने आई है। YouTube पर कार में आग का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि कार के मालिक की जान बच गई। देखें ये दिल दहला देने वाला वीडियो- 

मामला छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे 63 लाख की कार कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो जाती है। गनीमत रही कि इससे पहले आग की लपटें कार को पूरी तरह से घेरतीं, कार में बैठे लोग बाहर निकलने में कामयाब रहे। हालांकि कार में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है और इसकी पड़ताल (via) की जा रही है। Volvo की ओर से घटना को लेकर अभी तक कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) यूजर्स के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहे हैं। इनकी संख्या दिन-प्रतिदिन सड़कों पर बढ़ती जा रही है। ऐसे में बीच सड़क पर कार में आग लग जाना कार में सवार यात्रियों समेत आसपास मौजूद लोगों के लिए खतरनाक बन जाता है। इस घटना ने एक बार फिर से इलेक्ट्रिक कार की सेफ्टी पर प्रश्न चिह्न लगा दिया है। Volvo C40 Recharge को दुनिया की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारों में गिना जाता है। Volvo खुद भी सेफ्टी मानकों के लिए जाना मान ब्रांड नेम है। ऐसे में एक महंगी इलेक्ट्रिक कार में इस तरह से बीच सड़क आग लग जाना एक बार फिर से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेफ्टी को कठघरे में खड़ा करता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »