मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा आदमी, यूजर ने कहा ‘पापी होगा’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी किसी मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंस गया है। सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं तो कई इसे अंध भक्ति का नाम भी दे रहे हैं

विज्ञापन
Written by Maahi Yashodhar, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2022 22:05 IST
ख़ास बातें
  • गुजरात के एक मंदिर में मूर्ति के नीचे फंसा शख्स
  • वीडियो को अब तक 2 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं
  • मंदिर में अनुष्ठान करने पहुंचा था ये शख्स

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो मंदिर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा हुआ है।

Viral Video: गुजरात के एक मंदिर परिसर से एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स हाथी की मूर्ति के नीचे फंसा हुआ है। वीडियो को देखकर लोग ये अंदाजा लगा रहे हैं कि ये भक्त मंदिर में कोई विशेष अनुष्ठान करने के दौरान इस मूर्ति के नीचे फंस गया। लोग ना जाने ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए क्या क्या यत्न करते हैं लेकिन हर बार ईश्वर को मनाने के लिए किया गया उनका प्रयास सफल हो ये जरूरी नहीं है। इस बात का उदाहरण मूर्ति के नीचे फंसा हुआ यह व्यक्ति है।
 
वीडियो में देखा जा सकता है कि यह व्यक्ति मूर्ति के नीचे से बाहर निकलने की पूरी कोशिश कर रहा है। लेकिन उसके किसी भी प्रयास का परिणाम निकलता नहीं दिख रहा। हालांकि मंदिर परिसर में मौजूद कई लोग उस व्यक्ति को हाथी की मूर्ति से निकले के अलग-अलग सुझाव देते नजर आ रहे हैं। कोई उसे हाथ मूर्ति पर लगाकर बाहर निकलने को कहता है तो कोई कमर घुमाने को, लेकिन किसी भी तरह वो वहां से निकलने में सफल होता नहीं दिख रहा है। वीडियो में देख सकते हैं कि मंदिर के पुजारी भी उस व्यक्ति की मदद को हाथ बढ़ाते हैं लेकिन वो वहां से निकल नहीं पाता।  
वीडियो के अंत तक वह व्यक्ति मूर्ति के नीचे ही फंसा रहता है। वीडियो के समाप्त होने पर देखने वालों के मन में सवाल रह जाता है कि वह व्यक्ति वहां से निकल भी पाया या नहीं। पूरा वीडियो देखने के बाद भी यह साफ नहीं हो पाया कि मूर्ति में फंसा वो व्यक्ति बाहर निकला या नहीं। वीडियो शेयर करने के बाद से लगभग दो लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे देखा है। और साथ ही हजारों कमेंट्स किए हैं।
 
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, जरूर पापी होगा। एक यूजर ने लिखा, भगवान ने सुन ली इसकी। तो एक का कहना था कि जरूरत से ज्यादा भक्ति भी ठीक नहीं है। कई लोगों ने कमेंट के जरिए इसके बाहर निकलने के लिए चिंता भी जताई। कई ये पूछते दिखे कि ये वहां फंसा कैसे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  2. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  3. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  4. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 50 Ultra 5G vs Redmi Turbo 5 vs Oppo F33 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. भारत में बच्चों के लिए सोशल मीाडिया के इस्तेमाल पर बंदिशें लगा सकती है सरकार
  3. 100W साउंड के साथ JBL Vienna ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, म्यूजिक के साथ तैरते दिखते हैं गाने के बोल!
  4. Honor X7e Plus 5G लॉन्च हुआ 8100mAh बैटरी, 8GB रैम के साथ, जानें कीमत
  5. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  6. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  7. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  8. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  9. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  10. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.