दुनिया का सबसे छोटा TV पेश, डाक टिकट जितना है साइज, 0.6 इंच स्‍क्रीन वाले टीवी की जानें कीमत

ये टीवी कितने छोटे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि TinyTV Mini का साइज एक डाक टिकट के आकार का है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 1 नवंबर 2022 20:51 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही टीवी में 8GB का माइक्रोएसडी कार्ड इंस्‍टॉल किया गया है
  • दोनों ही टीवी को कंट्रोल करने के लिए इनमें बिल्‍ट-इन बटन दिए गए हैं
  • एक इन्‍फ्रारेड रिमोट कंट्रोलर भी कंपनी ने तैयार किया है

दुनिया का सबसे छोटा टीवी सिंगल चार्ज में एक घंटे का प्लेबैक दे सकता है। इसका 1 इंच स्‍क्रीन मॉडल 2 घंटों का प्‍लेबैक दे सकता है।

दुनियाभर की टेक कंपनियां ऐसे प्रोडक्‍ट्स पेश कर रही हैं, जिनमें बड़ी स्‍क्रीन हो। स्‍मार्टफोन से लेकर टैब और टीवी तक बड़ा डिस्‍प्‍ले दिया जा रहा है। लेकिन एक कंपनी इस भीड़ से हटकर है। इसने दुनिया का सबसे छोटा टीवी बनाकर लीक से अलग चलने का फैसला किया है। कंपनी का नाम है टाइनीसर्किट्स (TinyCircuits)। यह एक इले‍क्‍ट्रॉनिक्‍स कंपनी है, जिसने ‘टिनीTV' (TinyTV) रेंज में दो नए प्रोटोटाइप को अनवील किया है। इनमें एक टीवी की स्‍क्रीन सिर्फ 0.6 इंच यानी 15mm की है। इसे TinyTV Mini कहा गया है। दूसरा टीवी है TinyTV 2, जिसमें 1.0 इंच की स्‍क्रीन है। इसे एक फ्रंट फेसिंग स्‍पीकर के ऊपर फ‍िट किया गया है।  

डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, ये टीवी अपने रेट्रो लुक से प्रभावित करते हैं। इनमें 2 रोटेटिंग नॉब्‍स दिए गए हैं, जिनकी मदद से वॉल्‍यूम कंट्रोल हो सकता है और चैनल बदला जा सकता है। ये टीवी कितने छोटे हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि TinyTV Mini का साइज एक डाक टिकट के आकार का है। इसके बावजूद यह टीवी सिंगल चार्ज में एक घंटे का प्लेबैक दे सकता है। ये टीवी किकस्‍टार्ट कैंपेन का हिस्‍सा हैं, जिसके जरिए अबतक 128,640 डॉलर (करीब 1,06,34,829 रुपये) से ज्‍यादा जुटाए जा चुके हैं। 

बात करें इन टीवी के फीचर्स की, तो USB-C केबल को कंप्‍यूटर से कनेक्‍ट करके इन टीवी में वीडियो प्‍लेबैक किया जा सकता है। दोनों ही टीवी में 8GB का माइक्रोएसडी कार्ड इंस्‍टॉल किया गया है, जो 10 से 40 घंटे का वीडियो फुटेज दे सकता है। इसके अलावा यूजर्स अपनी फेवरेट फिल्मों, प्रोग्राम्‍स और वीडियोज को कंप्यूटर से कनेक्‍ट करके देख सकते हैं। हालांकि वीडियोज को इन छोटे टीवी के हिसाब से कन्‍वर्ट करने की जरूरत पड़ती है। यह सब फ्री में किया जा सकता है, जिसका सॉफ्टवेयर कंपनी फ्री में दे रही है। सॉफ्टवेयर की मदद से वीडियोज में इफेक्‍ट्स भी लाए जा सकते हैं।  

दोनों ही टीवी को कंट्रोल करने के लिए इनमें बिल्‍ट-इन बटन दिए गए हैं। एक इन्‍फ्रारेड रिमोट कंट्रोलर भी कंपनी ने तैयार किया है। इसकी मदद से डिवाइस को ऑन किया जा सकता है। वॉल्‍यूम चेंज हो सकता है और वीडियो प्‍ले किया जा सकता है। इन टीवी की कीमत 49 डॉलर यानी करीब 4,052 रुपये से शुरू होती है। इन्‍फ्रारेड रिमोट के लिए अलग से पैसे देने की जरूरत होगी। हालांकि अभी भारत में इन्‍हें नहीं खरीदा जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  2. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
  5. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  9. OnePlus 16 May Get 200 Megapixel Primary Camera, Gaming Features
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  3. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  4. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  5. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  8. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  9. ट्रेन में जाने से पहले ही बदल सकेंगे अपनी सीट, 13 साल की शिरीन ने बनाया CoSeat, जानें कैसे करता है काम
  10. WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.