वैज्ञानिकों को मिला दुनिया का सबसे पुराना 23.3 करोड़ साल का ‘डायनासोर’, कहां हुई खोज? जानें

World oldest dinosaur : ब्राजील में भारी बारिश के कारण मिट्टी हटने के बाद डायनासोर के जीवाश्‍म को खोजा गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 अगस्त 2024 14:02 IST
ख़ास बातें
  • दुनिया के सबसे पुराने डायनासोर जीवाश्‍म की खोज
  • 23.3 करोड़ साल पुराना जीवाश्‍म खोजा गया
  • पुराना होने के बावजूद जीवाश्म लगभग पूरी तरह संरक्षित

इतना पुराना होने के बावजूद जीवाश्म लगभग पूरी तरह से संरक्षित है।

Photo Credit: Federal University of Santa Mar

World oldest dinosaur : वैज्ञानिकों ने दुनिया के ‘सबसे पुराने' डायनासोर के अवशेष का पता लगाया है। इसकी उम्र 23.3 करोड़ साल आंकी जा रही है। ब्राजील में भारी बारिश के कारण मिट्टी हटने के बाद डायनासोर के जीवाश्‍म को खोजा गया है। देश के दक्षिणी राज्‍य रियो ग्रांडे डो सुल (Rio Grande do Sul) के एक टाउन ‘साओ जोआओ डो पोलेसीन' के पास जीवाश्‍म को खोजा गया। खास बात है कि इतना पुराना होने के बावजूद जीवाश्म लगभग पूरी तरह से संरक्षित है। खोजा गया डायनासोर हेरेरासॉरिडे (Herrerasauridae) फैमिली का मेंबर बताया जा रहा है। यह ट्राइसिक (Triassic) पीरियड में पृथ्‍वी पर घूमता था, जब सिर्फ एक महाद्वीप पैंजिया (Pangea) हुआ करता था।  

एक रिपोर्ट के अनुसार, हेरेरासॉरिडे फैमिली के डायनासोर धरती पर पाए जाने वाले शुरुआती मासांहारी डायनासोरों में से एक थे। जो अवशेष वैज्ञानिकों को मिला है, वह 8 फीट लंबा होने का अनुमान है। फेडरल यूनिवर्सिटी ऑफ सांता मारिया (UFSM) के जीवाश्म विज्ञानी रोड्रिगो टेम्प की टीम ने जीवाश्‍म का पता लगाया। 
Advertisement

जिस जगह जीवाश्‍म खोजा गया, वहां वैज्ञानिक लगभग 20 साल से रिसर्च कर रहे हैं। यहां पहले भी डायनासोरों के जीवाश्‍म मिले हैं। हाल के दिनों में इलाके में हुई भारी बारिश से मिट्टी का जबरदस्‍त कटान हुआ, जिसके बाद जीवाश्‍म दिखाई देने लगे। शुरुआत में वैज्ञानिकों को लगा कि कुछ हड्डियां होंगी, पर जैसे-जैसे वहां खुदाई की गई, पूरा डायनासोर सामने आ गया। 

खोज इसलिए भी अहम है क्‍योंकि इतना पुराना जीवाश्‍म पहली बार वैज्ञानिकों मिला है। इससे पहले 23.1 करोड़ साल पुराना जीवाश्‍म खोजा गया है। वैज्ञानिक अब इस डायनासोर को स्‍टडी करेंगे, ताकि उन्‍हें शुरुआती डायनासोरों के जीवन के बारे में और जानकारियां मिल सकें। माना जाता है कि कई करोड़ साल पहले एक एस्‍टरॉयड (Asteroid) की टक्‍कर के बाद आए विनाश ने इस धरती से डायनासोरों का खात्‍मा कर दिया। डायनासोर शाकाहारी और मासांहारी दोनों तरह के होते थे। दुनियाभर में इनके अवशेष मिलते रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.