COVID-19 से कुछ लोग क्यों नहीं पड़ते बीमार? नई रिसर्च में सामने आई वजह

इस शोध का SARS-CoV-2 की रोकथाम के लिए होने वाली अगली पीढ़ी की पद्धतियों में बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 जून 2024 20:04 IST
ख़ास बातें
  • स्टडी कोविड इंफेक्शन के बारे में नई जानकारी देती है।
  • रेस्पोन्स MAIT सेल्स के द्वारा एक्टिवेट किया जाता है।
  • इन लोगों में HLA-DQA2 नामक जीन का एक्सप्रेशन ज्यादा पाया गया।

कुछ लोग कोविड वायरस से एक्सपोजर के बाद भी इससे संक्रमित नहीं होते हैं।

COVID-19 के बारे में एक स्टडी कुछ हैरान करने वाली जानकारी बताती है। कुछ लोगों में कोविड इंफेक्शन नेजल चैम्बर में जाने के बाद तुरंत खत्म कर दिया जाता है। जिसमें उस व्यक्ति के शरीर में मौजूद रोग प्रतिरोधक सेल्स बहुत तेजी से काम करती हैं। इससे पहले कि वायरस कोशिकाओं में घर करे और उन्हें संक्रमित करे, उसे खत्म कर दिया जाता है जिससे व्यक्ति में इंफेक्शन का असर होता ही नहीं है। इसके पीछे एक खास जीन का रोल भी होता है, जो कुछ लोगों में बहुत ज्यादा एक्टिव होती है।  

Nature नामक साइंस जर्नल में प्रकाशित की गई स्टडी कोविड इंफेक्शन के बारे में नई जानकारी देती है। कुछ लोग कोविड वायरस से एक्सपोजर के बाद भी इससे संक्रमित नहीं होते हैं। शोधकर्ताओं ने एक एक्सपेरिमेंट किया जिसमें वॉलंटियर्स को SARS-CoV-2 के प्री एल्फा स्ट्रेन से एक्सपोजर करवाया गया। प्रयोग में पाया गया कि जिन लोगों ने संक्रमण का विरोध किया उनके नेजल टिश्यू (नाक के उत्तक) में रोग प्रतिरोधक रेस्पोन्स बहुत फास्ट था। 

यह रेस्पोन्स MAIT सेल्स के द्वारा एक्टिवेट किया जाता है जिसमें व्हाइट ब्लड सेल्स भी शामिल होती हैं। ये वायरस को नाक में सेट होने से पहले ही खत्म कर देती हैं। इन लोगों में HLA-DQA2 नामक जीन का एक्सप्रेशन ज्यादा पाया गया। इस रिसर्च से पता चलता है कि कैसे हमारा इम्यून सिस्टम हमें इंफेक्शन से बचाता है जो कि अन्य किसी बाहरी तरीके से संभव नहीं हो सकता है। 

इस शोध का SARS-CoV-2 की रोकथाम के लिए होने वाली अगली पीढ़ी की पद्धतियों में बड़ा प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा अन्य महामारियों की रोकथाम के लिए ईजाद किए जाने वाले इलाजों में भी इस रिसर्च का योगदान देखने को मिल सकता है। इस तरह की महामारी के लिए जो वैक्सीन और ट्रीटमेंट इस्तेमाल की जाती हैं, उनमें इम्यून सिस्टम के इस रेस्पोन्स को कॉपी भी किया जा सकता है। जिससे कि भविष्य में अधिक कारगर इलाज ऐसी बीमारियों के लिए खोजा जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  2. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  3. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  5. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.