सर्दियों में क्‍यों ज्‍यादा होता है खांसी-जुकाम, वैज्ञानिकों ने लगाया पता, इससे बचाएगा नाक का ‘स्‍वेटर’

Cough and Cold in Winters : सर्दियों के मौसम में चलने वालीं ठंडी हवाओं के प्रति हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्‍युन सिस्‍टम मजबूती से नहीं लड़ पाता, खासकर हमारी नाक!

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2022 18:42 IST
ख़ास बातें
  • ठंड से नाक की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर होता है असर
  • इस वजह से वायरस की चपेट में आ जाता है शरीर
  • मास्‍क पहनने से हो सकता है बचाव

Cough and Cold in Winters : सिर्फ 5 डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने से हमारी नाक में वायरस और बैक्‍टीरिया से लड़ने वाली कोशिकाएं 50 फीसदी तक कम हो जाती हैं।

Photo Credit: unsplash

सर्दियों का मौसम आते ही ज्‍यादातर लोग जुकाम और खांसी की चपेट में आ जाते हैं। इस मौमस में होने वाला खांसी-जुकाम कई-कई दिनों तक लोगों को परेशान करता है। अब वैज्ञानिकों ने सर्दियों में जुकाम-खांसी के मामलों में बढ़ोतरी के बायलॉजिकल कारण का पता लगा लिया है। उनका कहना है कि सर्दियों के मौसम में चलने वालीं ठंडी हवाओं के प्रति हमारे शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्‍युन सिस्‍टम मजबूती से नहीं लड़ पाता, खासकर हमारी नाक!     

द जर्नल ऑफ एलर्जी एंड क्लिनिकल इम्युनोलॉजी में पब्लिश हुई स्‍टडी में सामने आया है कि रेस्‍पिरेटरी यानी श्‍वसन वायरस सबसे पहले हमारी नाक से संपर्क करते हैं। सर्दियों के मौसम में हमारी नाक ऐसे वायरस के साथ मजबूती से नहीं लड़ पाती। स्‍टडी में पाया गया कि सिर्फ 5 डिग्री सेल्सियस तापमान कम होने से हमारी नाक में वायरस और बैक्‍टीरिया से लड़ने वाली कोशिकाएं 50 फीसदी तक कम हो जाती हैं।  
Advertisement

यह किसी भी श्‍वसन वायरस के लिए बेहतरीन मौका साबित होता है, वह इंसान पर हमला कर उसे जुकाम और खांसी की चपेट में ले आता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पहली बार उन्‍हें एक बायलॉजिक स्‍पष्‍टीकरण मिला है, जो ठंडे तापमान में हमारी इम्‍युन रेस्‍पॉन्‍स पर बात करता है। स्‍टडी में शामिल वैज्ञानिकों का कहना है कि ठंडी हवाएं वायरल संक्रमण को बढ़ाती हैं। तापमान भी थोड़ी सी भी गिरावट से इंसान की इम्‍युनिटी 50 फीसदी तक गिर जाती है, जो किसी भी वायरस को उसके ‘शिकार' तक पहुंचने में मदद करती है।  
 

मास्‍क है मददगार

स्‍टडी में मास्‍क की उपयोगिता पर भी बात की गई है। कहा गया है कि इस मौसम में मास्‍क बेहतर काम करते हैं। ये लोगों को वायरस के सीधे हमले से तो बचाते ही हैं, नाक के लिए भी स्‍वेटर का काम करते हैं। टीम ने 4.4 सेल्सियस तापमान पर यह अध्‍ययन किया। स्‍टडी के मुताबिक हमारी नाक और शरीर श्‍वसन वायरस से लड़ने के लिए पूरा जोर लगा देता है, लेकिन तापमान में गिरावट के कारण इंसान जुकाम-खांसी की चपेट में आ ही जाता है। 
Advertisement

यही वजह है कि लोग इन दिनों जुकाम-खांसी की चपेट में ज्‍यादा आते हैं। बच्‍चे-बुजुर्ग ज्‍यादा प्रभावित होते हैं, क्‍योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  3. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  8. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  9. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.