मिल गया जवाब! चीता इतनी तेज कैसे दौड़ लेता है, स्टडी में खुलासा

वैज्ञानिकों की एक टीम ने पता लगाया है कि क्यों कुछ जानवर जैसे, चीता आदि अन्य जानवरों से तेज दौड़ते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 मार्च 2024 22:35 IST
ख़ास बातें
  • चीता धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाले स्तनधारियों में से एक है।
  • चीते इतने तेज कैसे दौड़ते हैं स्टडी में बताया गया है।
  • यह उनके शरीर के साइज और मांस पेशियों पर भी निर्भर करता है।

वैज्ञानिकों की एक टीम ने पता लगाया है कि क्यों कुछ जानवर जैसे, चीता आदि अन्य जानवरों से तेज दौड़ते हैं।

चीता धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाले स्तनधारियों में से एक है। हमेशा से हम और आप सुनते आए हैं कि चीते दौड़ते हुए हवा से बातें करते हैं। लेकिन ऐसा क्यों है, चीते इतने तेज कैसे दौड़ते हैं? इस सवाल का जवाब शोधकर्ताओं ने पता कर लिया है। वैज्ञानिकों की एक टीम ने पता लगाया है कि क्यों कुछ जानवर जैसे, चीता आदि अन्य जानवरों से तेज दौड़ते हैं। यह उनके शरीर के साइज और मांस पेशियों पर भी निर्भर करता है। 

इम्पीरियल कॉलेज, लंदन, हार्वर्ड यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड, और यूनिवर्सिटी ऑफ सनशाइन कॉस्ट से शोधकर्ताओं की टीम बनाई गई। जिसने पता लगाया है कि जानवरों की मांसपेशियां कैसे चलती हैं, और ये इनकी मदद से तेज कैसे दौड़ पाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, स्टडी को Nature Communications नामक जर्नल में प्रकाशित किया गया है। स्टडी कहती है कि सबसे तेज दौड़ने वाले जानवरों में न तो हाथी जैसे भारीभरकम जीव शामिल हैं, और न ही चीटी जैसे बहुत अधिक छोटे जीव। बल्कि यह क्षमता मध्यम साइज के जीवों को दी गई है जैसे कि चीता। 

स्टडी बताती है कि जो जानवर बिजली की तेजी से दौड़ते हैं, उनको यह स्पीड दो कारकों के आधार पर हासिल होती है- वे कितना तेज दौड़ते हैं, और उनकी मांसपेशियां कहां तक सिकुड़ सकती हैं। अधिकतम स्पीड इस बात से तय होती है कि ये जानवर पहले किस सीमा तक पहुंच पाते हैं, जो कि इनके साइज से तय होता है। 

पहली लिमिट को वैज्ञानिकों ने काइनेटिक एनिर्जी कैपिसिटी लिमिट कहा है। यह लिमिट इस बात का माप है कि मांसपेशियों का सिकु़ड़न उस जानवर की गति को कैसे सीमित करता है। दूसरी लिमिट को वर्क कैपिसिटी लिमिट कहा गया है। यह इस बात को बताती है कि बड़े जानवरों को उनकी मांसपेशियों के सिकुड़न से कितना कंट्रोल किया जाता है।
Advertisement

ये दोनों लिमिट ही तय करती हैं कि जानवर कितनी तेजी से दौड़ सकता है। और चीते जिस साइज के जानवर हैं यानी ऐसा मध्यम आकार जो 50 किलो के जीवों में पाया जाता है, ये दोनों ही लिमिट इस तरह के जानवरों में मौजूद होती हैं। इसलिए ये जानवर बहुत तेजी से दौड़ते हैं जिनकी गति 104 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। इसी मॉडल को शोधकर्ताओं ने बड़े साइज के जानवरों पर भी लागू करके देखा। और इसकी मदद से उन्हें इन जानवरों की स्पीड का भी सटीक अंदाजा लगा लिया कि ये अधिकतम रूप से कितनी स्पीड के साथ दौड़ सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.