Blue Moon : आज रक्षाबंधन पर दिखेगा ‘नीला चांद’, क्‍या है इसका मतलब? जानें

Blue Moon 2024 : किसी खगोलीय मौसम में जिसमें चार पूर्णिमाएं होती हैं, उसमें तीसरी पूर्णिमा को ब्‍लू मून कहा जाता है। आज हो रही पूर्णिमा एक मौसमी ब्‍लू मून है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 अगस्त 2024 16:22 IST
ख़ास बातें
  • आज आसमान में नजर आएगा सुपरमून ब्‍लू मून
  • यह एक खगोलीय घटना है
  • पर इसका मतलब यह नहीं कि चांद नीला दिखाई देगा

19 अगस्त की पूर्णिमा ना सिर्फ एक ब्‍लू मून है बल्कि यह सुपरमून भी है। सुपरमून का मतलब है कि आज आकाश में चंद्रमा काफी बड़ा नजर आएगा।

Photo Credit: timeanddate

Blue Moon 2024 : दुनियाभर में आज-कल ब्‍लू मून (Blue Moon) दिखाई देगा। भारत में रक्षाबंधन के मौके पर आज 19 अगस्‍त को ब्‍लू मून (Super Blue Moon) यानी नीला चांद नजर आएगा। आप भी सोच रहे होंगे कि क्‍या आज रात चांद सच में नीला हो जाएगा? दरअसल भारत में तो यह एक पूर्णिमा है, लेकिन दुनिया में इसे ब्‍लू मून कहने की वजहें हैं। हम आपको बताएंगे ब्‍लू मून की परिभाषा साथ ही जानेंगे भारत में इसकी टाइमिंग। 
 

What is Blue Moon

टाइम एंड डेट के अनुसार, ब्लू मून की दो अलग-अलग परिभाषाएं हैं। पहली परिभाषा मौसमी ब्‍लू मून (seasonal Blue Moon) के लिए है। किसी खगोलीय मौसम में जिसमें चार पूर्णिमाएं होती हैं, उसमें तीसरी पूर्णिमा को ब्‍लू मून कहा जाता है। आज हो रही पूर्णिमा एक मौसमी ब्‍लू मून है। यह अगली बार साल 2026 में नजर आएगी। इसके अलावा, मासिक ब्‍लू मून भी होता है। यह तब होता है जब एक महीने में दो पूर्णिमाएं होती हैं, तब दूसरी पूर्णिमा को ब्‍लू मून कहा जाता है। 
 

आज दिखाई देगा सुपरमून 

19 अगस्त की पूर्णिमा ना सिर्फ एक ब्‍लू मून है बल्कि यह सुपरमून भी है। सुपरमून का मतलब है कि आज आकाश में चंद्रमा काफी बड़ा नजर आएगा, क्‍योंकि यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा। सुपरमून और ब्लू मून की घटना कुछ दशकों में एकाद बार होती है। 
 

भारत में कब दिखेगा ब्‍लू मून 

टाइम एंड डेट के अनुसार, भारत की राजधानी में शाम 6 बजकर 57 मिनट में चंद्रमा का उदय हो जाएगा। हालांकि रात 11 बजकर 55 मिनट से पूर्णिमा का चांद नजर आने लगेगा। ब्‍लू मून का यह बिलकुल मतलब नहीं है कि चांद नीला नजर आएगा। अगले तीन दिनों तक चांद को आसमान में देखा जा सकेगा। बेहतर व्‍यू के लिए आपको शहर से दूर ऐसी जगह का रुख करना चाहिए जहां शहर की चकाचौंध कम हो।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आएगा Realme 17 Pro! OnePlus जैसा दिखा कैमरा डिजाइन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  2. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  3. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  4. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  6. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  7. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  8. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  9. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.