मंगल ग्रह पर जिंदगी का सबूत! इस इलाके की चट्टानों में मिला पानी! जानें पूरा मामला

Water on Mars Jezero Crater : चट्टानी सैंपलों को साल 2022 में मंगल के जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) से इकट्ठा किया गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 12:50 IST
ख़ास बातें
  • मंगल ग्रह से जुटाए गए सैंपलों में पानी के सबूत
  • नासा के पर्सवेरेंस रोवर ने जुटाए थे सैंपल
  • साल 2022 में पृथ्‍वी पर लाए गए थे सैंपल

ये चट्टानें मंगल ग्रह पर ऐसे वातावरण की पुष्टि करती हैं, जो कभी रहने लायक रहा होगा।

Water on Mars Jezero Crater : दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियां मंगल ग्रह (Mars) पर जीवन के संकेत तलाश रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) सबसे आगे है, जिसने मंगल पर अपने मिशन भेजे हैं। नई स्‍टडी में पता चला है कि नासा के पर्सवेरेंस रोवर (Perseverance rover) ने लाल ग्रह से जो चट्टानी सैंपल जुटाए थे, उनमें पानी के संकेत हैं। इस खोज ने फ‍िर से उस सवाल को मजबूती दी है कि क्‍या कभी मंगल ग्रह पर जीवन हुआ करता था? 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, चट्टानी सैंपलों को साल 2022 में मंगल के जेजेरो क्रेटर (Jezero Crater) से इकट्ठा किया गया था। क्रेटर की पश्चिमी ढलान से सैंपल लिए गए थे। इस क्षेत्र को लेकर वैज्ञानिक मानते हैं कि यह इलाका ही वो पॉइंट था, जहां कभी नदी बहती थी।  

रिपोर्ट के अनुसार, स्‍टडी के प्रमुख लेखक और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर तानजा बोसाक ने कहा है कि ये चट्टानें मंगल ग्रह पर ऐसे वातावरण की पुष्टि करती हैं, जो कभी रहने लायक रहा होगा। वहां पानी से जुड़ी गतिविधियां थीं। हालांकि साइंटिस्‍ट यह नहीं जानते कि रहने लायक हालात कब तक थे।

सैंपल कलेक्‍ट करने के दौरान पर्सवेरेंस रोवर ने चट्टानों के अंदर कार्बनिक पदार्थ (organic matter) का पता नहीं लगाया। हालांकि साइंटिस्‍टों को सैंपल में कार्बोनेट समेत ऐसे मिनरल्‍स मिले हैं, जिनसे पृथ्‍वी पर भी चट्टानें मिली हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यही मटीरियल सूक्ष्‍मजीवन से जुड़े जीवाश्‍मों को भी संरक्षित करता है। इसका मतलब है कि भविष्‍य में मंगल ग्रह पर ऐसे मिशन भेजे जा सकते हैं, जो वहां जीवाश्‍म संकेतों का पता लगाएं। 
Advertisement

इससे पहले नासा के क्यूरोसिटी रोवर को भी मंगल ग्रह पर एक ऐसी जगह मंगल पर मिली थी जहां किसी पानी की झील के होने का अंदेशा लगाया था। ये निशान मंगल के एक खास क्षेत्र में मिले थे जिसे सल्फेट बियरिंग यूनिट के नाम से जाना जाता है। कुछ महीनों पहले ही क्यूरोसिटी रोवर एक उड़ान के दौरान क्रैश हो गया और अब हमेशा के लिए खत्‍म हो गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.