Video : सूर्य में हुआ हैरान करने वाला विस्‍फोट, अमेरिका तक पहुंची आफत! देखें वीडियो

Solar Flare Video : सोलर फ्लेयर ने पृथ्‍वी के वायुमंडल को प्रभावित किया। इस वजह से अमेरिका के पश्चिमी हिस्सों और प्रशांत महासागर में शॉर्टवेव रेडियो ब्लैकआउट हुआ।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जुलाई 2023 16:30 IST
ख़ास बातें
  • सूर्य में बन रहे सनस्‍पॉट (Sunspot) पृथ्‍वी को प्रभावित कर रहे हैं
  • सूर्य से निकले सोलर फ्लेयर ने पृथ्‍वी पर किया रेडियो ब्‍लैकआउट
  • अमेरिका और प्रशांत महासागर के इलाकों पर पड़ा असर

Solar Flare Video : सोलर फ‍िजिसिस्‍ट कीथ स्ट्रॉन्ग ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना का फुटेज शेयर किया है।

Photo Credit: Video Grab

सूर्य में बन रहे सनस्‍पॉट (Sunspot) पृथ्‍वी को प्रभावित कर रहे हैं। बीते रविवार को सूर्य के एक सनस्‍पॉट में जोरदार विस्‍फोट हुआ। उससे निकले सोलर फ्लेयर ने पृथ्‍वी के वायुमंडल तक असर डाला। नतीजतन अमेरिका और प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में रेडियो ब्लैकआउट हो गया। सूर्य में हो रही ये घटनाएं साल 2025 तक जारी रहेंगी, क्‍योंकि हमारे सौर मंडल का सबसे बड़ा तारा अपने चक्र से गुजर रहा है। सूर्य इस समय बहुत अधिक एक्टिव फेज में है। इस अवधि को सोलर मैक्सिमम कहा जाता है।  

रिपोर्टों के अनुसार, सूर्य में बने AR3354 नाम के सनस्‍पॉट में विस्‍फोट देखा गया। यह पृथ्‍वी से भी 7 गुना ज्‍यादा चौड़ा सनस्‍पॉट है। इसकी वजह से जो सोलर फ्लेयर निकला, वह एक्‍स कैटिगरी का था। ये सबसे पावरफुल सोलर फ्लेयर होते हैं और अंतरिक्ष में अपने सामने आने वाली हर चीज को तबाह कर जाते हैं।  

स्‍पेसवेदरडॉटकॉम की रिपोर्ट में बताया गया है कि सोलर फ्लेयर ने पृथ्‍वी के वायुमंडल को प्रभावित किया। इस वजह से अमेरिका के पश्चिमी हिस्सों और प्रशांत महासागर में शॉर्टवेव रेडियो ब्लैकआउट हुआ। यह ब्‍लैकआउट 30 मिनट तक जारी रहा। 
 

सोलर फ‍िजिसिस्‍ट कीथ स्ट्रॉन्ग ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस घटना का फुटेज शेयर किया है। 20 सेकंड का फुटेज दिखाता है कि सूर्य में कितना जोरदार विस्‍फोट हुआ। उन्‍होंने यह भी बताया कि बीते 21 साल में जून 2023 का महीना सबसे ज्‍यादा सनस्‍पॉट वाला रहा है। 

जब सूर्य की चुंबकीय ऊर्जा रिलीज होती है, तो उससे निकलने वाली रोशनी और पार्टिकल्‍स से सौर फ्लेयर्स बनते हैं। ये फ्लेयर्स हमारे सौर मंडल में अबतक के सबसे शक्तिशाली विस्फोट हैं, जिनमें अरबों हाइड्रोजन बमों की तुलना में ऊर्जा रिलीज होती है। इनमें मौजूद एनर्जेटिक पार्टिकल्‍स प्रकाश की गति से अपना सफर तय करते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.