एलन मस्‍क, जेफ बेजोस रह गए पीछे! यह कंपनी लॉन्‍च करेगी दुनिया का पहला कमर्शल स्‍पेस स्‍टेशन!

Vast Space : वास्‍ट, एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) से साझेदारी कर रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 मई 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • वास्‍ट स्‍पेस की तैयारी 2025 तक स्‍पेस स्‍टेशन लॉन्‍च करने की है
  • इसके लिए वह स्‍पेसएक्‍स से साझेदारी कर रही है
  • 4 अंतरिक्ष यात्रियों को 30 दिन के लिए स्‍पेस स्‍टेशन पर भेजा जाएगा

स्‍पेसएक्‍स के फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से मिशन को लॉन्‍च किया जाएगा।

Photo Credit: vastspace

स्‍पेस स्‍टेशन की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा और उसके सहयोगी देशों के बनाए इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) का। बीते साल से चीन के स्‍पेस स्‍टेशन ने भी अपना काम शुरू कर दिया है। नासा की योजना आईएसएस को साल 2030-31 तक डीऑर्बिट करने की है यानी उसे सुरक्षित तरीके से खत्‍म करने की। अंतरिक्ष की दुनिया में प्राइवेट कंपनियों की भागीदारी भी तेज हो रही है। कमर्शल स्‍पेस स्‍टेशन के क्षेत्र में प्राइवेट कंपनियों की मौजूदगी आने वाले वर्षों में दिखाई देने वाली है।   

एयरोस्‍पेस कंपनी ‘वास्‍ट' (Vast) की योजना अगस्‍त 2025 तक उसके हेवन-1 (Haven-1) स्टेशन को लॉन्‍च करने की है। इसके लिए वह एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) से साझेदारी कर रही है। vastspace की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, स्‍पेसएक्‍स के फाल्कन 9 रॉकेट की मदद से मिशन को लॉन्‍च किया जाएगा। 30 दिनों के मिशन के दौरान 4 अंतरिक्ष यात्री हेवन-1 स्‍टेशन में रहेंगे। 



हेवन-1 एक छोटा स्‍टेशन है। इसका आकार स्पेसएक्स के कैप्सूल जितना बताया जाता है। यही वजह है कि 4 अंतरिक्ष यात्रियों से ज्‍यादा को इस मिशन का हिस्‍सा नहीं बनाया जा रहा। स्‍टेशन भले ही छोटा हो, लेकिन यह कंपनी की महत्‍वाकांक्षा और सपनों को उजागर करता है। वास्‍ट अपने मकसद में कामयाब होती है, तो भविष्‍य में बड़े स्‍पेस स्‍टेशन लॉन्‍च करने की ओर बढ़ सकती है। दुनिया की बड़ी कंपनियां मसलन- जेफ बेजोस की ब्‍लू ओरिजन, लॉकहीड मार्टिन आदि की तैयारी इस क्षेत्र में अभी पीछे है। 
Advertisement
 

यह है तैयारी 

वास्‍ट के मुताबिक, सबसे पहले अगस्‍त 2025 तक एक कमर्शल स्‍पेस स्‍टेशन को शुरू किया जाएगा, जिसे हेवन -1 कहा गया है। जब यह स्‍पेस स्‍टेशन काम करने लगेगा, तब स्‍पेसएक्‍स के क्रू ड्रैगन वीकल पर 4 अंतरिक्ष यात्रियों को  हेवन -1 पर भेजा जाएगा। सभी अंतरिक्ष यात्री हेवन-़1 स्‍पेस स्‍टेशन पर लगभग 30 दिन बिताएंगे। खास यह है कि जो यात्री अंतरिक्ष में जाना चाहते हैं, उन्‍हें सीट्स खरीदनी होंगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.