100 दिनों के लिए पानी में रहने गए अमेरिकी वैज्ञानिक ने की बड़ी खोज! जानें क्‍या ढूंढ निकाला

वैज्ञानिक का कहना है कि इलाके के पानी में हजारों बार गोता लगाया है, लेकिन अबतक सिंगल कोशिका वाले इस जीव को नहीं देखा गया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023 13:51 IST
ख़ास बातें
  • 100 स्‍क्‍वॉयर फुट के कैप्‍सूल में रह रहे साइंटिस्‍ट
  • पानी में 30 फुट नीचे है कैप्‍सूल
  • सिंगल-कोशिका वाला जीव ढूंंढने का दावा

वैज्ञानिक का ठिकाना फ्लोरिडा लैगून (Florida lagoon) में करीब 30 फीट नीचे है, जहां वह 100 स्‍क्‍वॉयर फुट के एक कैप्‍सूल में रह रहे हैं।

Photo Credit: drdeepsea

एक अमेरिकी वैज्ञानिक लगभग महीने भर से पानी के अंदर रह रहे हैं। उनका ठिकाना फ्लोरिडा लैगून (Florida lagoon) में करीब 30 फीट नीचे है, जहां वह 100 स्‍क्‍वॉयर फुट के एक कैप्‍सूल में रह रहे हैं। इस वैज्ञानिक ने पानी में रहते हुए एक नई प्रजाति को खोजने का दावा किया है। रिपोर्टों के अनुसार, साउथ फ्लोरिडा यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जोसेफ डिटुरी को सोशल मीडिया में ‘डॉ. डीप सी' के नाम से भी जाना जाता है। वह 100 दिनों तक पानी में रहने का टार्गेट लेकर उतरे हैं। जोसेफ डिटुरी जानना चाहते हैं कि हमारा शरीर अत्यधिक दबाव के दीर्घकालिक जोखिम पर कैसे रिएक्‍ट करता है। हालांकि पानी में एक महीने रहने के बाद उनकी टीम ने एक और वैज्ञानिक खोज का दावा किया है। 

डॉ डिटुरी ने द इंडिपेंडेंट को बताया कि उन्‍हें एक सिंगल-कोशिका वाला जीव मिला है। इस जीव के बारे में डिटुरी और उनकी टीम का मानना है कि यह विज्ञान के लिए बिल्कुल नई प्रजाति है। उन्होंने कहा कि लोगों ने इस इलाके के पानी में हजारों बार गोता लगाया है, लेकिन अबतक सिंगल कोशिका वाले इस जीव को नहीं देखा गया था। 

हालांकि इस खोज की पुष्टि होना अभी बाकी है। जांच के बाद ही निष्‍कर्ष तक पहुंचा जा सकेगा। डिटुरी और उनकी टीम पानी में जिस 100 स्‍क्‍वॉयर फुट के कैप्‍सूल में है, वह एक छोटी सी भी लैब है। डिटुरी और टीम को उम्‍मीद है कि इस लैब के जरिए वह कुछ और खोजों को दुनिया के सामने ला पाएंगे।  

पानी में रहते हुए प्रोफेसर जोसेफ डिटुरी की बारीकी से निगरानी की जा रही है। अक्‍सर उनके यूरीन और ब्‍लड के सैंपल लिए जाते हैं। जांच की जाती है कि प्रोफेसर पूरी तरह स्‍वस्‍थ हैं या नहीं। साथ ही मनोवैज्ञानिक और एक मनोचिकित्सक भी उन्‍हें मॉनिटर कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि सीमित वातावरण में रहने का क्‍या मानसिक असर होता है। 

प्रोफेसर डिटुरी 1 मार्च को पानी में उतरे थे। वह पानी में रहने का रिकॉर्ड भी तोड़ने वाले हैं। पानी में रहने का अबतक का सबसे लंबा रिकॉर्ड 73 दिनों का है। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए प्रोफेसर डिटुरी को 14 मई तक फ्लोरिडा लैगून में रहना होगा। दिलचस्‍प यह भी है कि प्रोफेसर डिटुरी समुद्र विज्ञानी नहीं है। अमेरिकी नौसेना में 28 साल तक सर्विस करने के बाद उन्होंने बायोमेडिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी हासिल की थी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pova 8 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: ₹50000 में कौन सा है बेस्ट
  2. अमेरिकी कंपनी Microsoft को चीन दिखाएगा बाहर का रास्ता? सरकारी सिस्टम से हटेगा Windows
  3. भारत ने रचा इतिहास, पहली बार में बना डाली नेटवर्किंग चिप VIHAAN, अब नहीं करना पड़ेगा आयात!
  4. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  5. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  6. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
  7. बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
  8. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.