UFO से जुड़े राज छुपाती रही है अमेर‍िकी सरकार, जल्‍द होगा पर्दाफाश! टॉप साइंटिस्‍ट ने किया बड़ा दावा

प्रो नोलन ने कहा कि उन्‍होंने ऐसे लोगों से बात की है, जो बाहर आने वाले हैं और UFO से जुड़े खुलासों को सामने रख सकते हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 अगस्त 2022 17:53 IST
ख़ास बातें
  • दावा है कि सरकारें दशकों से पृथ्वी पर संदिग्ध UFO के दौरे को छुपा रही हैं
  • UFO आते हैं और सरकारों को इसके बारे में जानकारी है
  • नोबेल प्राइज के लिए नामित प्रोफेसर गैरी नोलन ने यह कहा है

नासा ने भी इस साल जून में ऐलान किया था कि वह UFO से जुड़े मामलों की जांच वैज्ञानिक तरीके से करेगी।

UFO यानी अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्‍जेक्‍ट दुनियाभर में चर्चा का विषय बन रहे हैं। अमेरिका में UFO को लेकर चल रही जांच और बहस सरकारी ‘दरवाजे़' तक पहुंच गई है। कई वर्षों में पहली बार इस साल अमेरिकी कांग्रेस के मेंबर्स ने इस पर सार्वजनिक रूप से बात की। वहीं, अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) भी UFO और UAP के मामलों को लेकर वैज्ञानिक तरीके से जांच में जुट गई है। इस बीच दुनिया के एक टॉप साइंटिस्‍ट ने दावा किया है कि सरकारें दशकों से पृथ्वी पर संदिग्ध UFO के दौरे को छुपा रही हैं। साइंटिस्‍ट का मानना है कि UFO आते हैं और सरकारों को इसके बारे में जानकारी है। 

डेली स्‍टार की रिपोर्ट के अनुसार, नोबेल प्राइज के लिए नामित प्रोफेसर गैरी नोलन (Garry Nolan) ने कहा कि वह "जानते हैं" कि अथॉरिटीज ने ‘एक्टिव कवर-अप' किया है। उनका इशारा UFO से जुड़े मामलों को छुपाने की तरफ है। गैरी नोलन, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के इम्यूनोलॉजिस्ट हैं। उनका मानना है कि अमेरिकी सरकार के परग्रही (extraterrestrial) सीक्रेट्स को नई सार्वजनिक सुनवाई में व्यापक रूप से उजागर किया जाएगा।

प्रो नोलन ने कहा कि उन्‍होंने ऐसे लोगों से बात की है, जो बाहर आने वाले हैं और UFO से जुड़े खुलासों को सामने रख सकते हैं। उन्‍होंने कहा है कि ऐसे मामलों में एक ‘एक्टिव कवर अप' रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रस्तावित नए कानून, अमेरिकी कांग्रेस के समक्ष UFO देखे जाने की खुली सुनवाई का रास्‍ता खोलेंगे। इन सुनवाइयों में गवाहों को सबूत देने का भी मौका मिलेगा। खास बात है कि गर्वनमेंट बॉडी ने नॉन-डिस्‍क्‍लोजर एग्रीमेंट्स की डिमांड भी की है। अथॉरिटीज नहीं चाहतीं कि यूएफओ से जुड़े दावे करने वाले लोग इस बारे में सार्वजनिक रूप से बात करें। 

गौरतलब है कि नासा ने इस साल जून में ऐलान किया था कि वह UFO से जुड़े मामलों की जांच वैज्ञानिक तरीके से करेगी। एजेंसी ने एक टीम बनाने की बात कही थी, जिसका फोकस UFO डेटा की पहचान करने पर होगा, ताकि भविष्‍य में उनका इस्‍तेमाल किया जा सके। हाल में नासा ने कहा था कि वह UFO के मामलों की जांच को लेकर गंभीर है। अगले कुछ महीनों में एक्‍सपर्ट की टीम तैयार हो जाएगी। 
Advertisement

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.