दुनिया के सबसे बड़े टेलीस्‍कोप का कल अंतरिक्ष में सबसे बड़ा दिन, फ‍िर शुरू होगा मिशन

10 अरब डॉलर (लगभग 75,330 करोड़ रुपये) का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अब तक का बनाया गया सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 7 जनवरी 2022 17:45 IST
ख़ास बातें
  • कल इस टेलीस्‍कोप के प्राइमरी कैमरा को डिप्‍लॉय किया जाएगा
  • इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद यह टेलीस्‍कोप अपना अभियान शुरू कर देगा
  • लगभग 75,330 करोड़ रुपये में तैयार हुआ है यह टेलीस्‍कोप

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप प्रोजेक्‍ट को NASA, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने मिलकर शुरू किया है।

नासा का जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप (James Webb Telescope) अंतरिक्ष में कुछ अहम चरणों से गुजर रहा है। नासा के इंजीनियर इस टेलीस्‍कोप पर प्रमुख उपकरणों और टूल्‍स को तैनात करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इन उपकरणों में टेलीस्‍कोप के सनशील्ड और सेकेंडरी मिरर शामिल हैं। ताजा जानकारी यह है कि कल यानी शनिवार को इस टेलीस्‍कोप के प्राइमरी कैमरा को डिप्‍लॉय किया जाएगा। इस तैनाती के साथ अंतरिक्ष में भेजे गए अब तक के सबसे ताकतवर टेलीस्कोप से जुड़ा अहम टास्‍क पूरा हो जाएगा। अंतरिक्ष में इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद यह टेलीस्‍कोप अपना अभियान शुरू कर देगा। 10 अरब डॉलर (लगभग 75,330 करोड़ रुपये) का जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अब तक का बनाया गया सबसे बड़ा टेलीस्‍कोप है। इसका मकसद खगोलविदों को सफल खोजों में मदद करना है। 

जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप का यह प्रोजेक्‍ट NASA, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और कनाडाई अंतरिक्ष एजेंसी ने मिलकर शुरू किया है। इस टेलीस्‍कोप को 25 दिसंबर को एरियन-5 रॉकेट से लॉन्च किया गया था। अंतरिक्ष में छोड़े जाने के बाद इस टेलीस्‍कोप ने धीरे-धीरे खुद को खोलना शुरू किया। अब यह अपने अंतिम चरण में है। इस पूरी प्रोसेस को साइंटिस्‍ट कंट्रोल कर रहे हैं। हालांकि टेलीस्‍कोप के उपकरणों के डिप्‍लॉयमेंट में कई बार बदलाव करना पड़ता है। 

नासा ने कहा है कि वह जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के सबसे अहम डिप्‍लॉयमेंट के आखिरी घंटों का लाइव कवरेज प्रसारित करेगी। भारतीय समय के अनुसार, इसे शाम 7:30 बजे से देखा जा सकेगा। लाइव टेलिकास्‍ट रात लगभग 12 बजे खत्‍म होने की उम्मीद है। इसके बाद नासा की ओर से प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की जाएगी। लाइव टेलिकास्‍ट और मीडिया ब्रीफिंग दोनों का नासा की वेबसाइट पर देखा जा सकेगा। 
हालांकि इस टेलीस्‍कोप को पूरी तरह स्‍टार्ट होने में अभी कुछ समय लगेगा। तब तक हबल टेलीस्कोप अपना काम करता रहेगा। गौरतलब है कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अंतरिक्षत में हबल टेलीस्‍कोप की जगह लेगा। इस सप्ताह की शुरुआत में जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने अपनी सनशील्ड को पूरी तरह एक्टिव कर दिया। सनशील्‍ड से टेलीस्‍कोप को ठंडा रखने में मदद मिलेगी और वह तारों और ग्रहों की इमेजेस कैप्चर कर सकेगा। सनशील्ड की पांच परतों के खुलने को लेकर कई लोग शुरुआत में संशय में थे। इसके पूरी तरह से एक्टिव होने से वैज्ञानिकों को बड़ी कामयाबी मिली। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.