फ्रांस के जंगलों में मिला अबतक का सबसे बड़ा बैक्‍टीरिया, 5 हजार गुना बड़ा है आकार में

इसकी खोज साल 2009 में फ्रांस के ग्वाडेलोप में यूनिवर्सिटी डेस एंटिल्स में एक समुद्री जीव विज्ञानी ओलिवियर ग्रोस ने की थी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जून 2022 20:11 IST
ख़ास बातें
  • साल 2009 में इसे पहली बार देखा गया था
  • तब से वैज्ञानिक इस पर स्‍टडी कर रहे थे
  • अब जाकर इसे सबसे बड़ा बैक्‍टीरिया माना गया है

वर्षों तक रिसर्च करने के बाद वैज्ञानिक इसे जीवाणु बता सके हैं।

वैज्ञानिकों ने अबतक के सबसे बड़े जीवाणु (bacterium) की खोज की है। यह ज्‍यादातर पहचाने जा चुके जीवाणुओं से 5,000 गुना बड़ा है और नग्न आंखों से भी दिखाई देता है। थियोमार्गरीटा मैग्नीफा (Thiomargarita magnifica) नाम का यह जीवाणु किसी पतले सफेद फिलामेंट्स जैसा दिखाई देता है, जो हम बल्‍ब में देखते हैं। इसकी लंबाई लगभग 1 सेमी है। इसकी खोज साल 2009 में फ्रांस के ग्वाडेलोप में यूनिवर्सिटी डेस एंटिल्स (Universite des Antilles) में एक समुद्री जीव विज्ञानी ओलिवियर ग्रोस ने की थी। वह समुद्री मैंग्रोव सिस्टम पर रिसर्च कर रहे थे। इसी दौरान उन्‍होंने इस जीवाणु को मैंग्रोव के सड़ने वाले पत्तों की सतहों पर देखा था।

इसके बाद कई साल तक लैबोरेटरी में इस जीवाणु का विश्लेषण किया गया था। कई वर्षों के बाद यह निष्‍कर्ष निकाला जा सका है कि यह एक सल्फर-ऑक्सीडाइजिंग प्रोकैरियोट था। ओलिवियर ग्रोस ने कहा कि जब मैंने उन्हें देखा, तो वो मुझे अजीब लगे। वह सफेद फ‍िलामेंट्स जैसे थे। 

यूनिवर्सिटी डेस एंटिल्स में मॉलिक्‍यूलर बायोलॉजी असोसिएट प्रोफेसर सिल्विना गोंजालेज-रिजो ने इस जीवाणु की पहचान के लिए 16S rRNA जीन सीक्‍वेंसिंग भी कीं। वह इस स्‍टडी के और पहले सह-लेखक भी हैं। स्‍टडी में रिसर्चर्स की एक टीम ने इस विशाल जीवाणु का वर्णन करते हुए इसकी जीनोमिक विशेषताओं पर प्रकाश डाला है। 

गोंजालेज-रिजो का कहना है कि शुरू में उन्‍होंने सोचा कि ये यूकेरियोट्स जीव हैं, क्‍योंकि वो बहुत बड़े थे और उनमें बहुत सारे तंतु थे। फ‍िर हमने महसूस किया कि वे अनोखे थे क्योंकि वह सिंगल सेल की तरह दिखते थे। स्‍टडी के एक और लेखक जीन-मैरी वोलैंड के अनुसार ज्‍यादातर जीवाणुओं के डीएनए उनकी कोशिका द्रव्य में स्वतंत्र रूप से तैरते हैं, लेकिन इसने उन्हें व्यवस्थित रखा था। रिसर्चर्स को भी यह उम्‍मीद नहीं था कि यह एक दिन दुनिया के सबसे बड़े जीवाणु साबित हो जाएंगे। 

साइंस से जुड़ी कुछ अन्‍य खोजों की बात करें, तो खगोलविदों ने एक रोमांचक नई खोज की है। उन्‍होंने एक नए जन्‍मे पल्सर (pulsar) का पता लगाया है, जो सिर्फ 14 साल का हो सकता है। एक सुपरनोवा में हुए विस्फोट और उससे निकली ऊर्जा के बाद वैज्ञानिकों ने इस पल्सर ऑब्‍जर्व किया। सुपरनोवा में विस्‍फोट से पल्‍सर काफी पतला हो गया। इस खगोलीय निर्माण को ‘पल्सर विंड नेबुला' या ‘प्लेरियन' के रूप में जाना जाता है। इस पल्‍सर को पृथ्वी से 395 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर एक आकाशगंगा में पाया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  3. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  2. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  3. हर महीने कट रहे हैं पैसे, लेकिन याद नहीं किसलिए? Paytm का नया Labels फीचर आएगा काम
  4. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  5. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  6. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  7. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  9. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  10. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.