सूर्य में मधुमक्‍खी का छत्ता! दुनिया के सबसे बड़े सोलर टेलीस्‍कोप ने ली तस्‍वीर, जानें इसके बारे में

DKIST ने सूर्य की जो नई तस्‍वीरें ली हैं, उनमें ‘सूर्य की सतह’ पर पृथ्वी के आकार के सनस्पॉट उभरे हुए दिखाई देते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 मई 2023 14:19 IST
ख़ास बातें
  • इनौये सोलर टेलीस्कोप ने ली तस्‍वीर
  • इसे हवाई द्वीप में एक पहाड़ पर लगाया गया है
  • इसने सूर्य की एक-एक डिटेल को कैप्‍चर किया है

गौरतलब है कि सूर्य अपने 11 साल के चक्र से गुजर रहा है और बहुत अधिक एक्टिव फेज में है। इसे सोलर मैक्सिमम कहा जाता है।

Photo Credit: NSO

सूर्य हमारे सौरमंडल का राजा है! सभी ग्रह इसके चारों ओर चक्‍कर लगाते हैं। जिस तरह से अंतरिक्ष एजेंसियों ने मंगल, शुक्र आदि ग्रहों पर मिशन भेजे हैं, उसी तरह सूर्य को खंगालने की कोशिश की जा रही है। यह आसान काम नहीं है। सूर्य के पास जाना मतलब राख हो जाना। इसीलिए कुछ टेलीस्‍कोप एक निश्चित दूरी से सूर्य को खंगाल रहे हैं, जबकि कुछ पृथ्‍वी से सूर्य को कैप्‍चर कर रहे हैं। इस दफा जो तस्‍वीरें सामने आई हैं, उन्‍हें पृथ्‍वी पर मौजूद दुनिया के सबसे बड़े सौर टेलीस्‍कोप ने कैप्‍चर किया है। इसने सूर्य की एक-एक डिटेल को अपने कब्‍जे में लिया है।  

हवाई द्वीप में एक पहाड़ की चोटी पर लगाया गया ‘डेनियल के. इनौये सोलर टेलीस्कोप' (DKIST) एक साल से सूर्य को टटोल रहा है। यह सूर्य में होने वाली एक्टिविटी से जुड़ा हाई रेजॉलूशन डेटा इकट्ठा कर रहा है। स्‍पेसडॉटकॉम के मुताबिक, इस डेटा की मदद से वैज्ञानिकों को कुछ बड़े सवालों के जवाब मिल सकते हैं। 

जानकारी के अनुसार, DKIST ने सूर्य की जो नई तस्‍वीरें ली हैं, उनमें ‘सूर्य की सतह' पर पृथ्वी के आकार के सनस्पॉट उभरे हुए दिखाई देते हैं। ऐसे ही सनस्‍पॉट्स से कोरोनल मास इजेक्‍शन और सोलर फ्लेयर जैसी घटनाएं होती हैं। कई बार उनका असर पृथ्‍वी तक होता है। ये सनस्‍पॉट कुछ समय के लिए उभरते हैं। यह अवधि एक सप्‍ताह की हो सकती है। 

DKIST की टीम का कहना है कि उसकी तस्‍वीरों में दिख रहे सनस्‍पॉट, पेनम्‍ब्रा नाम के लंबे फिलामेंटरी क्षेत्रों से घिरे हुए हैं। टेलीस्‍कोप ने विजिबल-ब्रॉडबैंड इमेजर नाम के एक पावरफुल कैमरे की मदद से ये तस्‍वीरें लीं। यह कैमरा सूर्य के फोटोस्फीयर और क्रोमोस्फीयर की हाई-रेजॉलूशन तस्‍वीरें खींच सकता है। 
Advertisement

गौरतलब है कि सूर्य अपने 11 साल के चक्र से गुजर रहा है और बहुत अधिक एक्टिव फेज में है। इसे सोलर मैक्सिमम कहा जाता है। इस वजह से सूर्य में काफी सनस्‍पॉट उभर रहे हैं और कोरोनल मास इजेक्‍शन व सोलर फ्लेयर्स की घटनाएं हो रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) पहले ही बता चुकी है कि सूर्य में हो रही इन घटनाओं का दौर अभी कुछ वर्षों तक जारी रहेगा। बहरहाल, सूर्य की नई तस्‍वीरें रोमांचित करने वाली हैं। इनमें से कुछ मधुमक्‍खी के छत्ते जैसी नजर आती हैं।  
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.