दुनिया में पहली बार! महिला करेगी AI होलोग्राम से शादी! जानें इस 'हाइब्रिड कपल' के बारे में

स्पेन की एक महिला आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने पार्टनर से शादी करने जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 फरवरी 2024 18:30 IST
ख़ास बातें
  • महिला आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने पार्टनर से शादी करने जा रही है।
  • यह दुनिया का पहला हाइब्रिड कपल होगा।
  • होलोग्राफिक तकनीक और मशीन लर्निंग की मदद से बना होगा पार्टनर।

स्पेन की एक महिला आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने पार्टनर से शादी करने जा रही है।

Photo Credit: Instagram/Hybridcouples

स्पेन की एक महिला आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने पार्टनर से शादी करने जा रही है। यह दुनिया का पहला हाइब्रिड कपल होगा, जिसमें एक इंसान जीता-जागता होगा तो दूसरा आर्टिफिशियल होगा, यानी बनावटी होगा। दुनिया में पहली बार एक जीता-जागता इंसान वर्चुअल पार्टनर से शादी करेगा। 

आर्टिस्ट अलिसिया फ्रेमिस AI से जेनरेट किए गए होलोग्राम से शादी करने जा रही है। यानी अब तक जो चीजें साइंस फिक्शन फिल्मों में देखी जाती रही हैं, वे अब असलियत का रूप ले रही हैं। अलिसिया का पति एक डिजिटल कृति होगा जो होलोग्राफिक तकनीक और मशीन लर्निंग की मदद से बनाया गया होगा। अलिसिया दुनिया की पहली ऐसी महिला होंगी जो इस तरह की शादी करने जा रही हैं। हाइब्रिड कपल नामक अकाउंट से Instagram पर इसके बारे में कई पोस्ट भी शेयर किए हैं। 

Advertisement
भविष्य में होने वाली शादियों और भविष्य के रिलेशनशिप के लिए यह एक बड़ा संकेत दे रहा है कि आने वाले समय में रिश्तों का किस तरह का रूप देखने को मिल सकता है। Wionews के अनुसार, अलिसिया अपनी शादी का वेन्यु भी बुक कर चुकी हैं और उनकी शादी की ड्रेस भी बनवा रही हैं। अलिसिया के मुताबिक उनके हस्बेंड का नाम AILex (एईलेक्स) होगा और वह एक अधेड़ उम्र का मेल होलोग्राम होगा। 

इस तरह की शादी से पता चलता है कि भविष्य में लोग अपनी पसंद का डिजिटल पार्टनर खुद बनाना शुरू कर देंगे। दरअसल फ्रेमिस की इस शादी के पीछे उनका एक मकसद छिपा है। महिला अपने एक नए प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं जिसका नाम हाइब्रिड कपल है। प्रोजेक्ट के तहत महिला प्यार, आत्मीयता, और पहचान की सीमाओं के साथ प्रयोग करने जा रही हैं। फ्रेमिस का कहना है कि वह एक्सप्लोर करना चाहती हैं कि डेली लाइफ में एक होलोग्राम के साथ रहना कैसा लगता है।
Advertisement

फ्रेमिस इस एआई होलोग्राम AILEx के साथ 2024 की गर्मियों में शादी करने जा रही हैं। फ्रेमिस ने कहा, 'रोबोट्स के साथ प्यार और यौन संबंध एक ऐसी सच्चाई है जो घटकर रहेगी। वे अच्छे साथी साबित हो सकते हैं  और हमदर्द भी बन सकते हैं। जिस तरह से मोबाइल फोन हमें अकेलेपन से बचाते हैं, उसी तरह होलोग्राम अब उससे एक कदम और आगे हमारी जिंदगी में शामिल हो सकते हैं।' आर्टिस्ट का कहना है कि एआई और मनुष्य का मेल उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्हें किसी के साथ की जरूरत है। आने वाले कुछ सालों के भीतर इस चलन में काफी बढ़ोत्तरी देखे जाने की बात यहां कही गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.