SpaceX : स्‍टारशिप रॉकेट में दूसरी बार विस्‍फोट, लेकिन एलन मस्‍क रुकने वाले नहीं! तीसरे लॉन्‍च की तैयारी

SpaceX Starship rocket : टेस्‍ट फ्लाइट फेल होने के ठीक एक दिन बाद एलन मस्‍क ने उम्‍मीद जताई कि स्‍पेसएक्‍स का तीसरा स्‍टारशिप वीकल 3 से 4 हफ्तों में लॉन्चिंग के लिए तैयार हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 नवंबर 2023 16:25 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टारशिप रॉकेट में दूसरी बार विस्‍फोट
  • तीसरे मिशन की तैयारी में जुटे एलन मस्‍क
  • ट्वीट करके दी लेटेस्‍ट जानकारी

तीसरी टेस्‍ट फ्लाइट के लिए कंपनी को यू.एस. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) की मंजूरी अभी नहीं मिली है।

SpaceX Starship Mission : एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) की दूसरी कोशिश बीते शनिवार को फेल हो गई थी। दुनिया के सबसे भारी रॉकेट ‘स्‍टारशिप' की सेकंड टेस्‍ट फ्लाइट नाकामयाब रही और मैक्सिको की खाड़ी के ऊपर रॉकेट में विस्‍फोट हो गया। हालांकि इससे कंपनी की योजनाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है। टेस्‍ट फ्लाइट फेल होने के ठीक एक दिन बाद एलन मस्‍क ने एक पोस्‍ट में उम्‍मीद जताई कि स्‍पेसएक्‍स का तीसरा स्‍टारशिप वीकल 3 से 4 हफ्तों में लॉन्चिंग के लिए तैयार हो जाना चाहिए।  

मस्‍क ने पोस्‍ट से अपने इरादे जाहिर कर दिए। उनकी कंपनी रुकने वाली नहीं है। वह तब तक दुनिया के सबसे भारी रॉकेट को टेस्‍ट करेगी, जब तक कामयाबी नहीं मिल जाती। हालांकि तीसरी टेस्‍ट फ्लाइट के लिए कंपनी को यू.एस. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) की मंजूरी अभी नहीं मिली है। स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट में बताया गया है कि एफएए इस बात की जांच कर रहा है कि सेकंड टेस्‍ट फ्लाइट के दौरान क्‍या हुआ था। 
 

उस मिशन को अमेरिका के साउथ टेक्‍सास से लॉन्‍च किया गया था। यह 90 मिनट की टेस्‍ट फ्लाइट थी, लेकिन लॉन्चिंग के महज 8 मिनटों बाद ही तेज विस्‍फोट के साथ खत्‍म हो गई। रिपोर्ट कहती है कि सेकंड टेस्‍ट फ्लाइट ने कुछ महत्‍वपूर्ण पहलुओं को छुआ, जिनमें फर्स्‍ट स्‍टेज का सेपरेशन अहम था। अप्रैल में हुए पहले लॉन्‍च टेस्‍ट में यह सेपरेशन नहीं हो पाया था। 
Advertisement

सेकंड टेस्‍ट फ्लाइट में रॉकेट के सभी 33 रैप्टर इंजन पर्याप्‍त समय तक जलते हुए नजर आए। इस टेस्‍ट में लॉन्‍च साइट को भी ज्‍यादा नुकसान नहीं हुआ है। यही वजह है कि स्‍पेसएक्‍स अब स्‍टारशिप प्रोजेक्‍ट पर तेजी से आगे बढ़ना चाहती है। शायद उसे लगता होगा कि तीसरी टेस्‍ट फ्लाइट से कामयाबी और ज्‍यादा मिलेगी। सबकुछ योजना के मुताबिक हुआ तो कंपनी इस साल के खत्‍म होने से पहले स्‍टारशिप का तीसरा लॉन्‍च टेस्‍ट पूरा कर लेगी।
 

क्‍या है स्‍टारशिप रॉकेट 

स्‍टारशिप दुनिया का सबसे बड़ा और वजनी रॉकेट है। यह एक रीयूजेबल रॉकेट भी है। इसमें मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है।
Advertisement
 
 

रॉकेट की जरूरत क्‍याें?

स्‍पेसएक्‍स अपने लॉन्‍च में सफल होती है, तो भविष्‍य में इस रॉकेट की मदद से इंसानों को चंद्रमा और मंगल ग्रह तक ले जाया जा सकेगा। इससे इंसान सिर्फ पृथ्‍वी तक सीमित ना होकर म‍ल्‍टीप्‍लैनेटरी प्रजाति बन जाएगा। एलन मस्‍क की योजना भविष्‍य में मंगल ग्रह पर एक शहर को बसाने की है। स्‍टारशिप रॉकेट इसके लिए एक अहम कड़ी साबित होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  2. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  3. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  4. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  5. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  6. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  7. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  8. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  10. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.