SpaceX लॉन्च करेगी Lunar Trailblazer स्पेसक्राफ्ट, चांद पर पानी की करेगा तलाश

स्पेसक्राफ्ट Lunar Trailblazer चांद पर जाकर पानी के सबूतों की तलाश करेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 फरवरी 2025 11:04 IST
ख़ास बातें
  • स्पेसएक्स इसे 26 फरवरी को लॉन्च करेगी।
  • स्पेसक्राफ्ट को NASA के Kennedy Space Center से लॉन्च किया जाएगा।
  • चांद पर जीवन की संभावनाओं को तलाशने में आगे बढ़ाएगा खोज।

एलन मस्क की कंपनी SpaceX स्पेसक्राफ्ट Lunar Trailblazer को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है

Photo Credit: Space.com

एलन मस्क की कंपनी SpaceX स्पेसक्राफ्ट Lunar Trailblazer को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है जो चांद पर जाकर पानी की तलाश करेगा। यह चांद की सतह पर विचरण करने के लिए डिजाइन किया गया खास स्पेसक्राफ्ट है। स्पेसएक्स इसे 26 फरवरी को लॉन्च करेगी। स्पेसक्राफ्ट को NASA के Kennedy Space Center से लॉन्च किया जाएगा। चांद पर जीवन की संभावनाओं को तलाशने में यह स्पेसक्राफ्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

SpaceX स्पेसक्राफ्ट Lunar Trailblazer को अपने Falcon 9 रॉकेट के माध्यम से लॉन्च करेगी। स्पेसक्राफ्ट को खासतौर पर चांद की चट्टानों में कैद बर्फ या लिक्विड वाटर की लोकेशन को खोजने के लिए प्रोग्राम (via) किया गया है। स्पेसक्राफ्ट की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे पहले यह Lockheed Martin क्लीन रूम में रखा गया। जहां पर Cape Canaveral में ले जाने से पहले इसकी फाइनल ग्रूमिंग की जा रही थी। 

Lunar Trailblazer स्पेसक्राफ्ट में कंपनी के नए Curio प्लेटफॉर्म को इस्तेमाल किया गया है। Curio एक नया और स्केलेबल स्मॉलसेट स्पेसक्राफ्ट आर्किटेक्चर है जिसे डीप स्पेस एक्सप्लोरेशन के लिए डिजाइन किया गया है। इसे लागत-कुशल तरीके से वैज्ञानिक प्रश्नों की जांच करने के लिए डिजाइन किया गया है। लूनर ट्रेलब्लेज़र का मैनेजमेंट नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) द्वारा किया जा रहा है और इसका नेतृत्व पासाडेना में कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Caltech) द्वारा किया जा रहा है। Caltech इस मिशन में प्रमुख इनवेस्टिगेटर है। 

स्पेसक्राफ्ट को Lockheed Martin ने डेवलप किया है। यह वजन में 200 किलोग्राम का बताया गया है। इस स्पेस प्रॉब में तैनाती योग्य दो सोलर एर्रे भी लगे हैं। लूनर ट्रेलब्लेज़र में जो उपकरण लगे हैं वे इस तरह से डिजाइन किए गए हैं जो चंद्रमा के स्थायी रूप से छाया वाले क्षेत्रों में खोजबीन कर सकेंगे। ये उपकरण यहां के फुटबॉल के मैदान से भी छोटे आकार के माइक्रो-कोल्ड ट्रैप्स में झांकने की कोशिश करेंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.