Nasa के लिए एक और लॉन्‍च करने जा रही SpaceX, 4 एस्‍ट्रोनॉट को भेजेगी ISS पर

क्रू 4 नाम का यह मिशन नासा का ऐसा चौथा मिशन है, जिसमें वह स्‍पेसएक्‍स के रॉकेट का इस्‍तेमाल करके अंतरिक्ष यात्रियों को ISS पर भेज रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2022 12:21 IST
ख़ास बातें
  • एस्‍ट्रोनॉट्स को स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन 9 रॉकेट से ले जाया जाएगा
  • क्रू4 मिशन के कमांडर 49 साल के डॉ केजेल लिंडग्रेन हैं
  • वह इमरजेंसी मेडिसन फ‍िजिश‍ियन भी हैं

स्‍पेसएक्‍स ने साल 2020 में पहली बार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के यात्रियों को उड़ाना शुरू किया था।

अंतरिक्ष की दुनिया में एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) नई कामयाबियां गढ़ रही है। हाल ही में इसने दुनिया के पहले प्राइवेट स्‍पेस मिशन को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) तक पहुंचाया। अब एक बार फ‍िर यह रॉकेट कंपनी ISS के लिए एक लंबे वक्‍त के अंतरिक्ष यात्री क्रू को लॉन्‍च करने वाली है। यह लॉन्‍च अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के लिए किया जाना है। इस मिशन में डॉक्‍टर से स्‍पेसवॉकर बने शख्‍स और एक जियोलॉजिस्‍ट शामिल हैं। 

सब कुछ योजना के अनुसार हुआ, तो अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित कैनेडी स्पेस सेंटर से आज दोपहर करीब डेढ़ बजे तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री उड़ान भरेंगे। उनके साथ यूरोपी अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) का उनका एक साथी भी होगा। ये सभी अगले 6 महीने के लिए मिशन पर जाएंगे और 17 घंटे का सफर करके इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन पर पहुंचेंगे। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, इन्‍हें स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन 9 रॉकेट से ले जाया जाएगा। 
Advertisement

क्रू 4 नाम का यह मिशन नासा का ऐसा चौथा मिशन है, जिसमें वह स्‍पेसएक्‍स के रॉकेट का इस्‍तेमाल करके अंतरिक्ष यात्रियों को ISS पर भेज रही है। स्‍पेसएक्‍स ने साल 2020 में पहली बार अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी के यात्रियों को उड़ाना शुरू किया था। अबतक इसने 6 मानव उड़ानें अंतरिक्ष के लिए पूरी की हैं।  

हाल‍िया मिशन को लेकर नासा के अधिकारियों ने कहा है कि लिफ्ट ऑफ का जो समय रखा गया है, उस वक्‍त मौसम बेहतर होने की 90 फीसदी संभावना है। नासा की कैथरीन लाइडर्स ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हम अपने चालक दल को सुरक्षित रूप से कक्षा में ले जाएंगे।
Advertisement

क्रू4 मिशन के कमांडर 49 साल के डॉ केजेल लिंडग्रेन हैं। वह इमरजेंसी मेडिसन फ‍िजिश‍ियन भी हैं। ISS पर यह उनकी दूसरी यात्रा है। इससे पहले साल 2015 में उन्‍होंने 141 दिन वहां बिताए थे। उस अभियान के दौरान उन्होंने दो स्पेसवॉक किए थे। करीब 100 से ज्‍यादा साइंस प्रोजेक्‍ट्स में भी हिस्‍सा लिया था। 
Advertisement

मिशन एक्‍सपर्ट के रूप में अपनी पहली अंतरिक्ष उड़ान पर जा रहीं जेसिका वाटकिंस एक भूविज्ञानी हैं। 33 साल की जेसिका ने मंगल और पृथ्वी पर होने वाले भूस्खलन की वजहों का अध्ययन करते हुए डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की है। इस मिशन के पायलट बॉब हाइन्स हैं। 47 साल के बॉब अमेरिकी एयरफोर्स में पायलट रहे चुके हैं। उनके पास 3500 घंटे से ज्‍यादा की उड़ान का अनुभव है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: SpaceX, NASA, ISS, ISS orbits, New mission, Falcon 9 rocket

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.