Elon Musk को झटका! फाल्‍कन-9 रॉकेट की उड़ान पर रोक, स्‍पेस में हो गया था खराब

Falcon 9 rocket Grounded : साइंटिस्‍ट जांच कर रहे हैं कि किन वजहों से रॉकेट में गड़बड़ी आई।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जुलाई 2024 14:18 IST
ख़ास बातें
  • स्‍पेसएक्‍स के फाल्‍कन-9 रॉकेट की उड़ान पर रोक
  • अगली मंजूरी तक उड़ान पर लगाई गई रोक
  • पिछले सप्‍ताह रॉकेट में आ गई थी बड़ी खराबी
SpaceX Falcon 9 rocket News : एलन मस्‍क की स्‍पेस कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) काे पिछले हफ्ते बड़ा झटका लगा। उसके सबसे कामयाब रॉकेट्स में से एक फाल्‍कन-9 में तकनीकी खराबी के कारण 20 स्‍टारलिंक सैटेलाइट अंतरिक्ष में नहीं पहुंच सके और तबाह हो गए। गुजरे कई साल में फाल्‍कन-9 रॉकेट की यह पहली नाकामयाबी है। साइंटिस्‍ट जांच कर रहे हैं कि किन वजहों से रॉकेट में गड़बड़ी आई। अब अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्‍ट्रेशन (FAA) ने फाल्कन 9 रॉकेट की उड़ान पर रोक लगा दी है। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बीते सप्‍ताह गुरुवार की रात कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग स्पेस फोर्स बेस से फाल्कन 9 रॉकेट ने उड़ान भरी थी। वह अपने साथ 20 स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को लेकर जा रहा था। उड़ान भरने के लगभग एक घंटे बाद रॉकेट का सेकंड स्‍टेज दोबारा शुरू नहीं हो पाया और सभी स्‍टारलिंक सैटेलाइट पृथ्‍वी की एक ऐसी कक्षा में चले गए, जहां से उन्‍हें वापस मंजिल तक नहीं लाया जा सका। सभी सैटेलाइट्स अब पृथ्‍वी के वायुमंडल में एंट्री करेंगे और जल जाएंगे। 
 

जांच के बाद ही उड़ पाएगा फाल्‍कन-9

रिपोर्ट के अनुसार, फाल्‍कल-9 रॉकेट क्‍यों फेल हुआ, इसकी जांच अब स्‍पेसएक्‍स को करनी है। रॉकेट को ठीक करने के बाद उसे फेडरल एविएशन एडमिनिस्‍ट्रेशन (FAA) की मंजूरी लेनी होगी। तब तक रॉकेट को उड़ाया नहीं जाएगा यानी वह ग्राउंड पर रहेगा। बताया जा रहा है कि इस सिचुएशन को ठीक होने में कुछ हफ्ते या महीनों लग सकते हैं। 

फाल्‍कन-9 रॉकेट, स्‍पेसएक्‍स के सबसे कामयाब रॉकेटों में से एक है। इसने अभी तक 300 से ज्‍यादा  मिशनों की सफलता से उड़ाया है। दुनिया के कई देशों और कंपनियों ने अपने मिशन फाल्‍कन-9 रॉकेट की मदद से उड़ाए हैं। एलन मस्क ने कहा है कि स्पेसएक्स, स्टारलिंक सैटेलाइट्स के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रही है, ताकि उनके ऑन-बोर्ड थ्रस्टर्स को सामान्य से अधिक जोर से फायर करने के लिए मजबूर किया जा सके। गौरतलब है कि फाल्‍कन-9 रॉकेट ने जहां स्‍टारलिंक सैटेलाइट्स को छोड़ा था, वहां से उन्‍हें ऊपर नहीं उठाया जा सका।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.