SpaceX Falcon 9 रॉकेट ने 12वीं बार भरी उड़ान, धरती के निचले ऑर्बिट में छोड़े 53 और सैटेलाइट

स्पेस एक्स की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस दुनियाभर में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 मार्च 2022 19:06 IST
ख़ास बातें
  • Falcon 9 पुनर्प्रयोग (reusable) किया जाने वाला, टू-स्टेज रॉकेट है।
  • रॉकेट सैटेलाइट छोड़ने के बाद अटलांटिक महासागर में शिप पर वापस लौट आया।
  • SpaceX ने धरती के निचले ऑर्बिट में 53 सैटेलाइट छोड़े जाने की पुष्टि की।
SpaceX ने अपना Falcon 9 रॉकेट 12वीं बार सफलतापूर्वक लॉन्च कर किया और फिर यह वापस धरती पर लौट आया, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। फाल्कन 9 को फ्लोरिडा के केप कैनावरल स्पेस फोर्स स्टेशन से 19 मार्च 12:24am (ET) और भारतीय समयानुसार सुबह 9:54 पर धरती के निचले ऑर्बिट में लॉन्च किया गया था। रॉकेट स्पेसएक्स की स्टारलिंक इंटरनेट के 53 सैटेलाइट लेकर गया था। यह फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज की 12वीं उड़ान थी। इसने स्पेसएक्स रॉकेट के पुनर्प्रयोग के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। 

एक ट्वीट के माध्यम से SpaceX ने धरती के निचले ऑर्बिट में 53 सैटेलाइट छोड़े जाने की पुष्टि की। 

Advertisement
एक अन्य ट्वीट में कंपनी ने कहा कि यह पहली बार है जब फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज को 12 वीं बार लॉन्च करने के बाद लैंड किया गया है। 

SpaceX ने रॉकेट लॉन्च को अपनी वेबसाइट पर भी कन्फर्म किया। आप लॉन्च वीडियो को नीचे देख सकते हैं। 

स्पेसएक्स के प्रतिनिधियों ने मिशन के बारे में बताते हुए कहा कि Falcon 9 पुनर्प्रयोग (reusable) किया जाने वाला, टू-स्टेज रॉकेट है। यह लोगों और दूसरे पे-लोड को धरती के निचले ऑर्बिट और उसके पार ले जाने में सक्षम है। यह दुनिया का सबसे पहला री-यूजेबल ऑर्बिटल रॉकेट है। इसकी मदद से हम अपने स्पेस मिशनों की लागत को बहुत कम करने में कामयाब हो सके हैं। 
Advertisement

लॉन्च के बाद फाल्कन 9 फर्स्ट स्टेज धरती पर स्टेज सेप्रेशन के बाद वापस लौटते हुए अटलांटिक महासागर में जस्ट रीड द इंस्ट्रक्शन्स (Just Read the Instructions (JRTI) नामक ड्रोनशिप पर उतर गया। 

स्पेस एक्स की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस दुनियाभर में इंटरनेट कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाती है। इसमें यूक्रेन भी शामिल है जो कई दिनों से रूस का लगातार हमला झेल रहा है, और देश का कम्युनिकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर बुरी तरह तहस-नहस हो चुका है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , SpaceX Communications Satellite, Falcon 9 rocket

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.