3 करोड़ साल पुरानी खोपड़ी ने खोला 'भयानक शिकारी' का इतिहास!

मिस्र में एक मांसाहारी शिकारी की खोपड़ी खोजी गई है जो 3 करोड़ साल पुरानी बताई जा रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 फरवरी 2025 14:15 IST
ख़ास बातें
  • मिस्र में एक मांसाहारी शिकारी की पूरी खोपड़ी खोजी गई है।
  • इस शिकारी का नाम बेस्टेटोडॉन सिरटॉस है।
  • यह मिस्र के फायुम डिप्रेशन में पाया गया है।

खोजे गए भयंकर जीव की शिकारी विशेषताओं में पैने दांत, शक्तिशाली जबड़े शामिल हैं।

Photo Credit: X/@heshamsallam

वैज्ञानिकों को प्राणियों के प्राचीनतम इतिहास से एक नई खोज हाथ लगी है। मिस्र में एक मांसाहारी शिकारी की पूरी खोपड़ी खोजी गई है। इस शिकारी का नाम बेस्टेटोडॉन सिरटॉस है। यह मिस्र के फायुम डिप्रेशन में पाया गया है। यह खोपड़ी 3 करोड़ साल पुरानी बताई जा रही है। यह खोज अपने आप में काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह खोज प्राचीन अफ्रीकी शिकारियों के वर्गीकरण के लिए अब एक चुनौती पैदा कर रही है। इन शिकारियों का विकास कैसे हुआ, इनके विलुप्त होने में क्लाइमेट चेंज का क्या हाथ रहा, और इनके बाद आधुनिक मांसाहारी जीव कैसे विकसित हुए, यह इन सब सवालों के साथ विज्ञान के सामने खोज को आगे बढ़ाने के लिए अनिवार्यता पैदा करती नजर आती है। 

इस खोजे गए भयंकर जीव की शिकारी विशेषताओं में पैने दांत, शक्तिशाली जबड़े और मजबूत मांसपेशियों के संकेत मिलते हैं जिनसे पता चलता है कि इसके पास काटने की बेहद मजबूत क्षमता थी। नया पहचाना गया यह शिकारी बेस्टेटोडॉन एक तेंदुए के आकार का भयंकर स्तनधारी प्राणी था। एक प्रेस रिलीज के अनुसार, जब हमारे बंदर जैसे पूर्वज विकसित हो रहे थे तब यह भयानक प्राणी सभी मांसाहारी जीवों और खाद्य श्रृंखला में सबसे ऊपर रहा होगा।

स्टडी को Journal of Vertebrate Palaeontology में प्रकाशित किया गया है। स्टडी इस बारे में विस्तार से बताती है कि किस प्रकार इस भयानक प्राणी ने मिस्र के फायूम के हरे-भरे जंगलों में प्राइमेट्स, उस समय के दरियाई घोड़ों, हाथियों और हाईरेक्स का शिकार किया होगा। हालांकि यह इलाका अब रेगिस्तान बन चुका है।

बेस्टेटोडॉन एक विलुप्त मांसाहारी स्तनधारी समूह की प्रजाति से संबंध रखता है जिसे हाइनोडॉन्ट कहा जाता है। हाइनोडॉन्ट आधुनिक समय के मांसाहारी जानवरों जैसे बिल्लियों, कुत्तों और लकड़बग्घों से बहुत पहले विकसित हुए थे। डायनासोर के विलुप्त होने के बाद हाइना जैसे दांतों वाले ये शिकारी अफ्रीकी ईकोसिस्टम में शिकार करते थे। यह खोज प्राचीन अफ्रीकी शिकारियों के वर्गीकरण के लिए अब एक चुनौती पैदा कर रही है। यानी अब वैज्ञानिकों को इतिहास में और पीछे जाकर खोज करनी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  3. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  7. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  8. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  9. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  10. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.